फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this year diwali can bring good news not only for your lungs but ears too

पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ये दिवाली आपके लिए ला सकती है खुशखबर

Tue, 30 Oct 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
this year diwali can bring good news not only for your lungs but ears too
प्रदूषण - फोटो : पीटीआई

दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कई लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं ये फैसला आपके कानों के लिए काफी अच्छा है। अब आप सोच रहे होंगे कि पटाखे कम जलेंगे तो प्रदूषण में कमी आ सकती है लेकिन कानों के लिए क्या अच्छी बात है। तो बता दें कि पटाखे कम जलने से वायु प्रदूषण के साथ ही ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा। हालांकि कई लोगों को अब भी ये संदेह है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कितनी सख्ती से पालन होगा। आइए जानते हैं कि पटाखों में कमी से क्या-क्या फायदे होंगे खासतौर से हमारे कान के लिए...

विज्ञापन


सबसे पहले तो ये जानने की जरूरत है कि आवाज को मापा कैसे जाता है कितनी तेज आवाज इंसान के लिए सही है? जैसे सामान या दूरी को मापने के लिए किलोग्राम और मीटर का इस्तेमाल होता है वैसे ही आवाज को मापने के लिए डेसिबल(डीबी) का उपयोग किया जाता है। हम कितनी धीमी और कितनी तेज आवाज सुन सकते हैं इसके बीच के अनुपात को डेसिबल कहते हैं।
विज्ञापन


अब ये जानना जरूरी है कि विभिन्न तरह की मानवीय क्रियाओं से कितने लेवल की आवाजें निकलती हैं। इसके लिए बता दें कि एक सामान्य इंसान 0 डीबी से 140 डीबी तक की आवाजें सुन सकता है। 120 डीबी से लेकर 140 डीबी तक की आवाजें सामान्य इंसान के कान को दर्द पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अगर आवाज में 10 डीबी की भी बढ़ोतरी हो तो वो दस गुना आवाज बढ़ने के बराबर होती है। अगर आवाज की तीव्रता में दुगने की बढ़ोतरी होती है तो वह केवल 3 डीबी ही बढ़ता है। जैसे कि अगर एक ड्रिलिंग मशीन से 80 डीबी की आवाज आती है तो दो मशीन  लगाने से सिर्फ 83 डीबी की आवाज आएगी।

कब निकलती है कितनी आवाज

कब निकलती है कितनी आवाज
शांत क्षेत्र जहां हवा न हो- 20 डीबी
फुसफुसाहट के वक्त- 25 डीबी
रात के समय में उपनगरीय क्षेत्र में- 40 डीबी 
शहर में ट्रैफिक लगा हो तब- 85 डीबी
टेलीफोन डायल टोन- 80 डीबी
200 फीट की ऊंचाई पर दौड़ती सबवे ट्रेन- 95 डीबी
100 फीट पर उड़ता जेट इंजन- 140 डीबी
ईयरफोन पर बजने वाली आवाज- 94 डीबी

दिवाली 2017 में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में क्या रही थी एंबिएंट आवाज
दिवाली के समय पर आवाज करीब 20 डेसिबल से ज्यादा बढ़ जाती है। बीस डेसिबल का मतलब है कि करीब 100 गुना आवाज बढ़ जाती है। ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए जानिए पिछले साल दिल्ली के कुछ इलाकों में आवाज की एंबिएंट
जनकपुरी- 67 डीबी
पितमपुरा- 69 डीबी
कमला नगर- 69 डीबी
लाजपत नगर- 74 डीबी
मयूर विहार फेज 2- 75 डीबी
ओखला- 83 डीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed