फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this year delhi traffic police cuts 13260 challans on new years eve

हुड़दंगियों और शराबियों पर गिरी गाज, 13260 वाहन चालकों के काटे गए चालान

Mon, 02 Jan 2017 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
this year delhi traffic police cuts 13260 challans on new years eve
ट्रैफिक चालान - फोटो : demo pics

नए साल के जश्न पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने इस बार कड़क इंतजाम किए थे। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2016 की आखिरी रात को पुलिस ने पिछले साल के मुकाबले दुगने चालान किए।

विज्ञापन


पिछले साल जहां 6486 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई थी, वहीं इस साल 2016 में यह आंकड़ा बढ़कर 13260 हो गया। बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वाले चालकों पर सबसे अधिक कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


अकेले टू-व्हीलर चालकों के 4022 चालान काटे गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 889 लोगों पर कार्रवाई की गई। हालांकि इतनी सख्ती के बाद भी देर रात को सराय काले खां इलाके में सड़क हादसे में शख्स की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस के 2423 जवानों को तैनात किया गया था

this year delhi traffic police cuts 13260 challans on new years eve
प्रतीकात्मक च‌ित्र - फोटो : amar ujala

दिल्ली पुलिस की संयुक्त आयुक्त गरिमा भटनागर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और हुडदंग मचाने वालों को पकड़ने के लिए राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में खासे इंतजाम किए थे।

कनॉट प्लेट, साकेत, एम-ब्लॉक ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, साउथ एक्सटेंशन, महरौली, आया नगर बॉर्डर, खानपुर, नेहरू प्लेस में इरोज होटल के पास, गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास, वसंत विहार, वसंतकुंज, कापसहेड़ा, द्वारका, राजौरी गार्डन, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी, प्रीतमपुरा, अशोक विहार, जीटी करनाल रोड, कड़कड़डूमा, लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार और मयूर विहार-2 आदि जगहों पर ड्रंकन ड्राइविंग अभियान चलाया गया था।

इसके लिए यातायात पुलिस के 2423 जवानों को तैनात किया गया था। पुलिसकर्मियों को 149 एल्को मीटर, 13 कैमरे और 11 इंटरसेप्टर (वाहनों की गति मापने वाली गाड़ी) से लैस किया गया था।

पुलिस की सख्ती का ही नतीजा है कि इस साल दुगने से भी ज्यादा चालान किए गए। वहीं काले खां इलाके में बेलगाम टेंपो ने स्कूटी सवार एक शख्स को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। राजधानी में छुटपुट हादसों की ही खबर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed