फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Janmashtami 2020 Date: This Time Sri Krishna Birth Anniversary Will Be Celebrated With Zoom App

2020 Janmashtami: जूम एप से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भव्यता में नहीं होगी कोई भी कमी

Sun, 09 Aug 2020 12:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2020 Date: This Time Sri Krishna Birth Anniversary Will Be Celebrated With Zoom App
श्री कृष्ण जन्माष्टमी... - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 के खतरे के बीच आयोजित होने जा रहे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्यता में इस बार भी कोई कमी नहीं रहेगी। मौजूदा समय दिल्ली के सभी हिस्सों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस बार आयोजन का स्वरूप बदला नजर आएगा। इस साल राजधानी में 1008 से अधिक घरों में जूम ऐप के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण भक्तों के बीच विराजमान होंगे। तो कहीं पर 1008 प्रकार के व्यंजनों से नंदलाल को भोग लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 12 अगस्त को सभी छोटे-बड़े मंदिरों में आयोजित होगा। लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के चलते इस बार मंदिरों में भीड़ नहीं होगी। दिल्ली भर में इस्कॉन मंदिरों के अंदर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की भव्यता हमेशा की तरह इस बार भी बरकरार रहेगी। मंदिरों की सजावट, भगवान के भोग व उनकी विशेष पोशाक तैयार करने का काम और भजन-कीर्तन की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

लाजपत नगर में 1008 प्रकार के व्यंजनों से लगेगा भोग

लाजपत नगर इस्कान मंदिर के सदस्य युधिष्ठिर गोविंद दास ने बताया कि हर साल जन्माष्टमी पर यहां 6-7 लाख लोग जुटते हैं। इस साल कोविड-19 की वजह से भीड को सीमित कर दिया गया है। अबकी झांकियां नहीं निकलेंगी, लेकिन आयोजन पहले की तरह भव्य होगा। भगवान के लिए देश और विदेश से पुष्प मंगाए गए हैं। मुंबई से विशेष वस्त्र आया है। देश के विभिन्न हिस्सों में प्रसिद्ध 1008 प्रकार के व्यंजनों से भगवान को भोग लगाने की तैयारी है।   

पंजाबी बाग में 1008 परिवारों को घर पर भजन कीर्तन

मंदिर प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की है कि जन्माष्टमी उत्सव से 1008 परिवारों को जूम ऐप के माध्यम से जोड़ा जाएगा। मंदिर के सदस्य प्रेमांजन दास ने बताया कि लोग घर से ही भजन कीर्तन का आनंद ले पाएंगे। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है।

द्वारका में प्री बुकिंग से होगी उत्सव में एंट्री

यहां 7 से 12 अगस्त तक श्रीकृष्ण जन्माष्मी उत्सव आयोजित किया गया है। प्रतिदिन शाम 6 बजे से यूट्यूब और फेसबुक लाइव के माध्यम से भक्तों को आयोजन से जोड़ा जा रहा है। वहीं मुख्य उत्सव में शामिल होने के लिए लोगों को प्री बुकिंग की सुविधा प्रदान की गई है।

चांदनी चौक केन्द्र में महीने भर से बन रहा वस्त्र

चांदनी चौक के छिपिवाड़ा केंद्र में भगवान श्रीकृष्ण के लिए एक महीने से वस्त्र तैयार किया जा रहा है। यहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर महाभोग लगाने की तैयारी है। मंदिर के सदस्य नीलकंठ दास ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनोरम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाएगा। लेकिन आम लोगों को मंदिर आने से रोका गया है।

पूर्वी दिल्ली में तैयारियों को लेकर असमंजस 

यहां गीता कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के दिन ही तैयारियां की जाएंगी। वहीं मयूर विहार फेज-1 में केरल शैली में बने श्रीकृष्ण मंदिर के अंदर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर असमंजस है। इसे देखभाल करने वालों ने बताया कि जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन होगा, यह अभी तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed