फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this time only one transgender applied in DU

डीयू में इस बार महज एक ट्रांसजेंडर ने किया आवेदन

Tue, 25 Jun 2019 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
this time only one transgender applied in DU
दिल्ली विश्वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार आवेदन की संख्या में कमी आने के साथ ही ट्रांसजेंडरों के आवेदन में भी कमी आई है। इस बार महज एक  ट्रांसजेंडर ने आवेदन किया है, जबकि बीते साल यह संख्या 29 थी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते साल ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों से आवेदन मिले थे, लेकिन उनमें से किसी ने भी नियमित पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला नहीं लिया था। मालूम हो कि विवि ने 2015 में दाखिला प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर को श्रेणी के रूप में पेश किया था। 
विज्ञापन


डीयू के पास 15 ट्रांसजेंडर विभिन्न प्रश्न लेकर आए थे, लेकिन उनके सवाल एसओएल और इंदिरा गांधी ओपन विश्वविद्यालय के लिए थे। कैंपस में बुनियादी सुविधाओं की कमी और इनके लिए लिंग तटस्थ शौचालय नहीं होने के कारण ट्रांसजेंडर दाखिला लेने से घबराते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जून तक डीयू दाखिला पोर्टल पर कुल 367895 पंजीकरण हुए हैं, जिसमें से 258388 उम्मीदवारों ने आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म जमा किया है। पहली बार लागू हो रहे ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत इस बार 5528 छात्रों व 3562 छात्राओं ने आवेदन किया है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में ही तीसरे लिंग के लिए एक उम्मीदवार ने दाखिले के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed