फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This referral hospital of AIIMS will be inaugurated by Union Health Minister Mansukh Mandaviya

Delhi : नजफगढ़ में एम्स की सुविधाएं मिलने से मरीजों को होगा लाभ, स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन आज

Wed, 25 Oct 2023 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 05:33 AM IST
सार

अब तक यह केंद्र मातृ एवं शिशु केंद्र के तौर पर सेवाएं मिलने के साथ कुछ विभागों की ओपीडी चल रही हैं। एम्स के इस रेफरल अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे।

विज्ञापन
This referral hospital of AIIMS will be inaugurated by Union Health Minister Mansukh Mandaviya
मनसुख मंडाविया - फोटो : ट्विटर/मनसुख मंडाविया

विस्तार

नजफगढ़ में एम्स की सुविधाएं देने के लिए बुधवार से ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) पूरी क्षमता के साथ काम करेगा। अब तक यह केंद्र मातृ एवं शिशु केंद्र के तौर पर सेवाएं मिलने के साथ कुछ विभागों की ओपीडी चल रही हैं। एम्स के इस रेफरल अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया करेंगे।

विज्ञापन


अस्पताल का सीधा फायदा नजफगढ़ के आसपास के करीब 73 गांवों और घनी बसावट वाली काॅलोनियों में रहने वालों को मिलेगा। सुविधाएं नहीं होने से इनको राव तुला राम अस्पताल जाना पड़ता था। हालात गंभीर होने पर मरीजों को डीडीयू सहित दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाता है। अब इनका इलाज नजफगढ़ के अस्पताल में ही हो सकेगा। सौ बिस्तर की क्षमता के साथ तैयार अस्पताल में 183 अतिरिक्त बिस्तरों की सुविधा देने की दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन


पूरी क्षमता के साथ अस्पताल के शुरू होने के बाद बाहरी दिल्ली के अलावा हरियाणा के झज्जर, बहादुरगढ़ के हजारों मरीजों को को फायदा होगा। अस्पताल के सभी बिस्तर को 100 फीसदी ऑक्सीजन से जोड़ा गया है। यहां पर विशेष तौर पर इमरजेंसी सेवाओं को विकसित किया गया है। यहां बनाए गए आपातकालीन विभाग के ऑब्जर्वेशन वार्ड को मुख्य अस्पताल के साथ कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर मरीज को एम्स या सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed