फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this picture is sure the hospital is Delhi

इस अस्पताल में घुस कर कुत्तों ने 6 लोगों को काटा

Wed, 12 Aug 2015 08:17 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
this picture is sure the hospital is Delhi

निगम से लेकर दिल्ली सरकार के अस्पतालों में लावारिस कुत्तों का आतंक जारी है। कुत्तों को अस्पताल में आने से रोकने के लिए कई बैठकें हुई और कार्रवाई का खाका भी बना लेकिन कोई नतीजा सिफर ही रहा।

विज्ञापन


निगम के राजन बाबू टीबी अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया। इसमें तीमारदार से लेकर डॉक्टर तक शामिल हैं।

घटना के बाद निगम की ओर से कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन कुत्तों को पकड़ा गया। राजन बाबू टीबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए के गोयल ने बताया कि मंगलवार को करीब आधा दर्जन लोगों को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया था

this picture is sure the hospital is Delhi

डॉ. गोयल ने बताया कि मंगलवार को अस्पताल परिसर में अलग-अलग जगहों पर कुछ लोगों को कुत्तों ने काटा है। घटना की सूचना के बाद एमसीडी के कुत्ते पकड़ने वाली टीम को बुलाया गया, इसके बाद कुत्ते पकड़ने का अभियान चलाया गया।


इससे पहले सोमवार को भी अस्पताल में भर्ती अपने पिता से मिलने आई एक बच्ची को कुत्ते ने काट लिया था। बच्ची के हाथ में कुछ खाने का सामान था, उसी समय कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया और हाथ को लहूलुहान कर दिया था।

बच्ची को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों की मानें तो सोमवार को आपातक ालीन विभाग में तैनात एक महिला डॉक्टर पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed