{"_id":"58cbf5774f1c1b992132ad9b","slug":"this-party-will-also-contest-mcd-election-in-delhi-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप, कांग्रेस, भाजपा के अलावा ये पार्टी भी आजमाएगी MCD चुनाव में अपनी किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप, कांग्रेस, भाजपा के अलावा ये पार्टी भी आजमाएगी MCD चुनाव में अपनी किस्मत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Mar 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों नगर निगम के लिए विभिन्न कुछ दलों की तरह राष्ट्रीय लोक दल ने भी उम्मीदवारों की घोषणा करनी आरंभ की। रालोद ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सिंह ने पहली सूची में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के चार वार्ड, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के आठ और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के दो वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि दूसरी सूची भी जल्दी ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
पूर्वांचल महापंचायत पार्टी सभी वार्डों पर चुनाव लड़ेगी
पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने ऐलान किया है कि अप्रैल माह में होने वाले तीनों नगर निगम चुनावों में सभी वार्डों में उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इस संबंध में 29 मार्च तक आवेदन मांगे गए है।
विज्ञापन
हालांकि पार्टी पहले ही एक सूची जारी कर चुकी है, जिसमें 25 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने युवाओं और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देने का निर्णय लिया है।