{"_id":"780aa93d7b1a9f3433e5e5409fea2fc2","slug":"this-month-was-the-hottest-day-of-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस माह का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खराब मौसम ने शुक्रवार को लोगों को दिनभर परेशान किया। बादल और धुंध छाने के साथ ही दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।
फरवरी का सबसे ज्यादा तापमान रहने से लोगों को दिनभर पसीना-पसीना होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।
मौसम ने गाजियाबाद-एनसीआर के लोगों को दिनभर परेशान किया। शुक्रवार सुबह से ही बादल और धुंध छाने से मौसम गर्म था। दोपहर में तेज धूप निकलने से पसीना-पसीना होना पड़ा।
आर्द्रता ज्यादा रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। शुक्रवार का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जोकि इस फरवरी में सबसे ज्यादा था।
मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इससे मौसम सामान्य हो जाएगा। रविवार को तापमान में गिरावट का अनुमान है।