फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this is why tytler wants bharat ratan award from former pm rajeev gandhi

आखिर क्यों टाइटलर कर रहे राजीव गांधी से भारत रत्न पुरस्कार वापस लेने की मांग

Tue, 30 Jan 2018 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
this is why tytler wants bharat ratan award from former pm rajeev gandhi
jagdish tytler and rajeev gandhi

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न पुरस्कार वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन


कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर द्वारा 1984 में सिख कत्लेआम के दौरान राजीव गांधी के साथ दिल्ली में घूमने के मीडिया को दिए साक्षात्कार को आधार बनाया गया है।

वहीं दंगा पीड़ितों की पैरवी करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फुलका ने भी केंद्र सरकार से पूरे घटनाक्रम की जांच करवाने का आग्रह किया है।

कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके एवं महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने 33 वर्ष बाद टाइटलर द्वारा साक्षात्कार में राजीव गांधी का नाम लेने पर सवाल उठाए।

जीके ने कहा कि टाइटलर के खुलासे से एक बात साबित हो गई है कि राजीव गांधी को कत्लेआम की पूरी जानकारी थी। यही कारण है कि दिल्ली छावनी में फौज होने के बावजूद 3 दिन बाद मेरठ छावनी से फौज बुलाई गई।

विज्ञापन

this is why tytler wants bharat ratan award from former pm rajeev gandhi
jagdish tytler and rajiv gandhi

उन्होंने संभावना जताई कि टाइटलर का यह खुलासा सीधे तौर पर गांधी परिवार को संकेत देने की कोशिश लगता है कि या तो मुझे बचा लो या मैं सारे भेद उजागर कर दूंगा। वहीं सिरसा ने सभी सांसदों को राजीव गांधी से भारत रत्न खिताब वापस लेने की मांग उठाने की अपील की है।

सिरसा ने कहा कि टाइटलर ने इस मसले पर किसी जांच एजेंसी, पुलिस या आयोग के सामने इस बारे में कोई जानकारी आज तक नहीं दी थी, इसलिए टाइटलर के खुलासे पर दिल्ली पुलिस को टाईटलर को समन भेजकर सारे रिकॉर्ड की पड़ताल करनी चाहिए।

वहीं पीड़ितों के अधिवक्ता फुलका ने कहा कि इस पूरे खुलासे से स्पष्ट हो गया है कि राजीव गांधी की भी दंगों में भूमिका रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed