{"_id":"197d065f876ea36279891a32d88abb91","slug":"this-is-the-reason-of-amblosis","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसलिए बार-बार होता होता है गर्भपात!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसलिए बार-बार होता होता है गर्भपात!
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 11 Jan 2014 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंयमित दिनचर्या और जंक फूड का अधिक सेवन महिलाओं के अंडाशय में गांठें होने का बड़ा कारण है। एनसीआर रीजन की महिलाओं में यह समस्या बढ़ती जा रही है।
अस्पतालों में आने वाली करीब 20 फीसदी महिलाओं में ये बीमारी पाई जा रही है। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका वधावन ने बताया कि युवतियों और महिलाओं में यह बीमारी बड़ी तेजी से बढ़ रही है।
युवतियों में हार्मोन्स के असंतुलन से ओवरी(अंडाशय) में पॉलीसिस्ट बनने लगते हैं। इस दौरान युवतियों के चेहरे पर बाल आने लगते हैं। मोटापे से ग्रसित 90 फीसदी महिलाओं में इस बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं।
बीमारी में पीरियड अनियमित होने लगते हैं। हार्मोंस से ही अंडाशय में डेवलप हुई छोटी-छोटी गांठें गर्भधारण में परेशानी बनती हैं। इस दौरान अंडाशय में अंडे बनना कम हो जाते हैं। शुगर की मरीजों को भी यह समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
कौन से कराने चाहिए चेकअप?
स्त्री रोग विशेषज्ञों की सलाह पर शुगर टेस्ट, हार्मोंस टेस्ट और अल्ट्रासाउंड से ओवरी में पॉलीसिस्ट का पता चल सकता है। कुछ सालों तक पॉलीसिस्ट ओवरी होने के बाद कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं।
जंक फूड से करें तौबा
डॉ. मोनिका ने बताया कि पॉलीसिस्ट ओवरी होने के बाद युवतियों और महिलाओं को पूरी तरह जंक फूड से तौबा कर लेनी चाहिए और एक्टिव हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाना चाहिए। वजन कम करने पर ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा मार्निंग वॉक, मेडिटेशन और योग करना चाहिए।