फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   this industry can have big boom after bs3 vehicles are out of market in india

बीएस-3 वाहनों के बाजार से बाहर होने से इस इंडस्ट्री को होगा फायदा, आएगा बूम

Fri, 31 Mar 2017 12:10 PM IST
योगेश शर्मा/अमर उजाल, फरीदाबाद
योगेश शर्मा/अमर उजाल, फरीदाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
this industry can have big boom after bs3 vehicles are out of market in india
बीएस-3 वाहन - फोटो : अमर उजाला

कल यानी 1 अप्रैल से देश में केवल बीएस-4 मानक के वाहन ही बनाए व बेचे जा सकेंगे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने अचानक देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर को जोर का झटका दिया है, लेकिन इस क्षेत्र से जुड़े जानकार कोर्ट के इस फैसले को ऑटो कंपोनेंट्स तैयार करने वाली इंडस्ट्री के लिए बड़ी राहत मान रहे हैं।

विज्ञापन


बीएस-3 मॉडल के अचानक बाजार से गायब होने के बाद बाजार की मांग को पूरी करने के लिए वाहन निर्माता कंपनियों को उत्पादन बढ़ाना होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में ऑटो कंपोनेंट्स इंडस्ट्री में जबरदस्त बूम आने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


30 मार्च तक तकरीबन 8.24 लाख बीएस-3 वाहन कंपनियों के स्टॉक बताए जा रहे थे, दुपहिया वाहन निर्माता कंपनियों ने अच्छा-खासा डिस्काउंट देकर बीएस-3 मॉडल का पुराना स्टॉक निकालने का विकल्प आजमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो महीने के लिए शुभ संकेत

this industry can have big boom after bs3 vehicles are out of market in india
वाहन - फोटो : अमर उजाला

सूई से लेकर हवाई जहाज के कलपुर्जे तैयार करने वाले मैन्युफैक्चरिंग हब फरीदाबाद की ऑटो कंपोनेंट्स इंडस्ट्री सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को अगले दो महीने के लिए शुभ संकेत मान रही है।

मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन फरीदाबाद के पूर्व प्रधान नरेश वर्मा बताते हैं कि तीन कड़ियों में ऑटोमोबाइल मैन्युफै क्चरिंग इंडस्ट्री चलती है, जिसमें डीलर, पार्ट्स बनाने वाला मैन्युफै क्चरर्स और वाहन निर्माता कंपनी अपने पास एक-एक महीने का स्टॉक लेकर चलती है।

एक अप्रैल के बाद बाजार में बीएस-3 मॉडल के वाहन नहीं रहेंगे। ऐसे में विशेषकर दुपहिया निर्माता कंपनियों को अब पार्ट्स बनाने वाले वेंडरों के शेड्यूल में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी कर उत्पादन में तेजी लानी होगी।

मसलन, जिसके पास 50 हजार कंपोनेंट्स बनाने का ऑर्डर था, कंपनियां अब उस ऑर्डर को बढ़ाकर 60 से 70 हजार करेंगे। कम से कम अप्रैल और मई में ऑटो कंपोनेंट्स इंडस्ट्री की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।

पुराना स्टॉक ठिकाने लगाना आसान नहीं
ऑटो कंपोनेंट्स एक्सपर्ट एवं अमर उजाला एमएसएमई अवार्ड विजेता लव मल्होत्रा ने बताया कि बीएस-3 मॉडल के 12 हजार करोड़ का स्टॉक ठिकाने लगाना इतना आसान नहीं है। वाहन निर्माता कंपनियों के लिए ऐसे वाहन को एक्सपोर्ट कर पाना भी मुश्किल है। इसके अलावा पुरानी इंवेंटरी को नए मानक के अनुसार बनाना भी मुश्किल है। इसमें सबसे बड़ी मार ट्रांसपोर्टेशन की लागत की पड़ेगी। ऐसे में कंपनियों ने डिस्काउंट ऑफर देकर नुकसान को साधने की कोशिश की है। इसका असर हफ्ते दस दिन से ज्यादा नहीं रहेगा। ऑटो कंपोनेंट्स इंडस्ट्री के लिए आने वाला कुछ समय बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed