फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   This app will improve student entrepreneurs will be able to share ideas

इस ऐप से छात्र बनेंगे बेहतर उद्यमी, शेयर कर सकेंगे आइडिया

Tue, 10 Jan 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
This app will improve student entrepreneurs will be able to share ideas
file photo - फोटो : अमर उजाला

छात्रों की स्टार्टअप परियोजनाओं को सही दिशा देने में मदद और उन्हें सही मेंटर्स के साथ जोड़ने व उद्यमी बनाने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, वसंत कुंज की छात्रा ने एक ग्लोरीफायर ऐप तैयार किया है।

विज्ञापन



इस ऐप को द एंट्रेेप्रिन्योरशिप स्कूल (टीईएस) ने इंक्यूबेशन के लिए चुना है। 12वीं कक्षा की छात्रा भार्गवी गोयल के इस ऐप के माध्यम से छात्र बेहतर उद्यमी बन सकते हैं। 
विज्ञापन



भार्गवी के मुताबिक, यह ऐप छात्रों को अपने आइडिया शेयर करने, टीम के सदस्य खोजने तथा मेंटर्स और निवेशकों का सहयोग पाने में मदद करता है। ऐप के माध्यम से छात्र अपने प्रोजेक्ट्स को सोशल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड और शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह प्लेटफॉर्म अध्यापकों, मेंटर्स, उद्यमियों एवं निवेशकों के लिए उपलब्ध होता है। अगर उन्हें प्रोजेक्ट रोचक लगता है, तो वे प्रोजेक्ट पेश करने वाले छात्र से बातचीत कर सकते हैं और इसके बारे में गहन जानकारी पा सकते हैं।



इंक्यूबेशन प्रोग्राम में चयनित होने के लिए भार्गवी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे टीईएस के इंक्यूबेशन प्रोग्राम के लिए चुना गया है। इस पर एक साल से ज्यादा काम किया, अब यह पूरी तरह से फंक्शनल है। टीईएस के सीईओ संजीव शिवेश ने कहा कि भार्गवी का यह ग्लोरीफायर ऐप काफी प्रभावी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed