रायन इंटरनेशनल स्कूल मामला : स्कूल में है 30 सीसीटीवी कैमरे, 16 थे केवल दुरुस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए है, लेकिन जिस जगह पर बच्चे की हत्या हुई। उस जगह पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। वहीं, उस टॉयलेट से सटे गलियारा में केवल एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, लेकिन वह खराब मिला है।
पुलिस के मुताबिक स्कूल में केवल 16 सीसीटीवी कैमरे सही तरीके से चल रहे थे। पुलिस ने डीवीआर मशीन अपने कब्जे में ले लिया है। सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
स्कूल में प्रवेश के साथ करीब 200 मीटर की सड़क के बाद स्कूल में प्रवेश होता है। यहां पर रिस्पेशन से आगे दाई ओर प्रवेश के बाद स्कूल की कक्षाएं हैं।
स्कूल में मुख्य गेट के पास सीसीटीवी कैमरा तो है। ग्राउंड फ्लोर पर प्रवेश के बाद दाई ओर लगा सीसीटीवी कैमरा है, जो निकास द्वार के ठीक ऊपर है। वहां पर लगा सीसीटीवी कैमरे में ही टॉयलेट जाने वाला कवर होता है, लेकिन यहां सीसीटीवी कैमरा खराब होने के कारण कुछ कैद नहीं हो पाया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक टॉयलेट के एक दूसरा रास्ता भी है, जो दूसरी तरफ है। लेकिन इसे छलांग कर पार करना संभव है। वहां पर भी पूरी तरह सीसीटीवी के जद में नहीं है।
पुलिस को आशंका है कि जिसने भी वारदात को अंजाम दिया है, वह कैमरे के एंगल व स्थिति से वाकिफ है। पुलिस अन्य कैमरे में किसी ऐसी गतिविधियों को तलाशने में जुटी है, जो संदेह के दायरे में हो।