{"_id":"62bce5c0a6bed77d9f3ba807","slug":"third-depot-being-built-in-rajghat-for-e-buses-16-charging-points-being-set-up-other-facilities-will-also-be-developed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Bus Depot: ई-बसों के लिए राजघाट में बन रहा तीसरा डिपो, लगाए जा रहे 16 चार्जिंग पॉइंट, अन्य सुविधाएं भी होंगी विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Electric Bus Depot: ई-बसों के लिए राजघाट में बन रहा तीसरा डिपो, लगाए जा रहे 16 चार्जिंग पॉइंट, अन्य सुविधाएं भी होंगी विकसित
Thu, 30 Jun 2022 06:25 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 30 Jun 2022 06:25 AM IST
सार
यात्रियों को नई बसों की सुविधा मुहैया कराने से पहले राजघाट-2 डिपो में बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि परिचालन में दिक्कत न हो। डीटीसी के एक अधिकारी के मुताबिक, डिपो में चार्जिंग पॉइंट लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
ई बस, इलेक्ट्रॉनिक बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए राजघाट-2 में तीसरा डिपो तैयार किया जा रहा है। इसके लिए चार्जिंग, वर्कशॉप और तकनीकी जरूरतें पूरी करने के लिए बुनियादी सुविधाएं डिपो में विकसित की जा रही हैं। डिपो में 16 चार्जिंग पॉइंट लगाए जा रहे हैं। डीटीसी के बेड़े में शामिल होने वाली नई बसें इसी डिपो से अलग-अलग मार्गों पर चलेंगी।
विज्ञापन
फिलहाल डीटीसी की 150 बसें रोहिणी, सेक्टर-37 और मुंडेला कलां डिपो से संचालित हो रही हैं। यात्रियों को नई बसों की सुविधा मुहैया कराने से पहले राजघाट-2 डिपो में बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि परिचालन में दिक्कत न हो। डीटीसी के एक अधिकारी के मुताबिक, डिपो में चार्जिंग पॉइंट लगाने का काम चल रहा है। जुलाई में बसों के परिचालन के लिए डिपो में सभी जरूरी सुविधाएं तैयार कर ली जाएंगी। पूरी तरह चार्ज होने पर एक ई-बस 110 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। फुल चार्ज होने में 40 मिनट से एक घंटे का वक्त लगता है।
विज्ञापन