फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thinking of going home at Holi festival, Know about the conditions of train

होली त्यौहार पर आप घर जाने की सोच रहे हैं, तो जान लें ट्रेन का हाल

Tue, 27 Feb 2018 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
thinking of going home at Holi festival, Know about the conditions of  train
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : जी पॉल

होली त्यौहार पर आप घर जाने की सोच रहे है, तो आप एक बार ट्रेन की स्थिति पता कर ले। क्योंकि पूर्वांचल की तरफ जाने वाली सभी ट्रेन फुल है। टिकट काउंटर पर वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है। कई ट्रेन में नो रूम है यानी वेटिंग टिकट की संख्या इतनी अधिक है कि काउंटर से टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। दूसरी तरफ ई-टिकट की लोकप्रियता के कारण काउंटर से तत्काल टिकट कटाना भी मुश्किल है। 

विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल भी होली के मौके पर पूर्वाचल की तरफ जाना बेहद मुश्किल है। इस तरफ जाने वाले वैशाली, सप्तक्रांति, महाबोधी, संपूर्ण क्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, नई दिल्ली-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, वाराणसी एक्सप्रेस, श्रमजीवी, पदमावत, प्रयाग राज समेत सभी ट्रेनें फुल है।
विज्ञापन


मंगलवार को नई दिल्ली के प्लेटफार्म नंबर 14 से रवाना होने वाली संपूर्ण क्रांति, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन खचाखच भरकर रवाना हुई। यहां तक कि यात्रियों को शौचालय में बैठकर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अनारक्षित कोच की स्थिति तो और दयनीय थी। यहीं स्थिति वैशाली, पूर्वा, सत्याग्रह, गरीब रथ,सप्तक्रांति ट्रेन की रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सात लाख लोगों को होली पर घर भेजने की है तैयारी 

thinking of going home at Holi festival, Know about the conditions of  train

हर साल की तरह इस साल भी रेलवे ने होली के मौके पर स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने खास तैयारी की है। पिछले साल की तुलना में रेलवे ने इस साल सात लाख लोगों को स्पेशल ट्रेन से भेजने की तैयारी की है। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस साल कुल 72 ट्रेन विभिन्न रूट पर कुल 492 स्पेशल ट्रेन के फेरे लगाए जाएंगे। स्पेशल ट्रेन से करीब साल लाख यात्रियों को यात्रा कराया जा सकेगा। इसके अलावा रोजाना दिल्ली से करीब 1500 ट्रेन विभिन्न रूट के लिए रवाना होती है। प्रति ट्रेन दो हजार लोग यात्रा करते है। स्पेशल ट्रेन इस सप्ताह से चलनी शुरू भी हो गई है। रेलवे को उम्मीद है कि इस साल होली के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घर जाकर त्यौहार घर-परिवार के साथ मना सकेंगे। 

कोटा-पटना के बीच रास्ता लखनऊ, वाराणसी ट्रेन चलेगी 

होली पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रख रेलवे ने कोटा-पटना के बीच बरास्ता लखनऊ-वाराणसी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 01717 कोटा-पटना होली स्पेशल दिनांक 28 फरवरी को कोटा से से चलेगी। ट्रेन संख्या 01718 पटना-कोटा होली स्पेशल 1 मार्च को चलेगी।

पंद्रह शयनयान श्रेणी, दो सामानयान सह दिव्यांग वाली ट्रेन बरास्ता सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडोन, ब्याना, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, कन्नौज, कानपुर सेन्ट्रल, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा व दानापुर चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed