{"_id":"5ca150b1bdec22141f00ee9b","slug":"thieves-steal-millions-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े ई-रिक्शा से अकेले आया चोर और ले गया 10 लाख का माल, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े ई-रिक्शा से अकेले आया चोर और ले गया 10 लाख का माल, सीसीटीवी में कैद
Mon, 01 Apr 2019 05:13 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Apr 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में निजी कंपनी कर्मचारी के घर का ताला खोलकर चोर करीब 10 लाख रुपये का माल ले गए। वारदात के दौरान परिवार बाहर गया हुआ था। घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई।
पीड़ित ने लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक, सूर्य नगर में विनय कालरा परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह शुक्रवार 1:30 बजे पत्नी और भाई के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे।
शाम चार बजे वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा था। विनय ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। अलमारी में रखे करीब 9.5 लाख के जेवर और 40 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मुआयना किया। एसएचओ लक्ष्मी चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ई-रिक्शा से आया था चोर
पीड़ित विनय ने बताया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। आरोपी अकेले ही ई-रिक्शा से वारदात करने आया था। मेनगेट का ताला खोल कर घर से चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है।