फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thieves steal millions in Ghaziabad

दिनदहाड़े ई-रिक्शा से अकेले आया चोर और ले गया 10 लाख का माल, सीसीटीवी में कैद

Mon, 01 Apr 2019 05:13 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Apr 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
thieves steal millions in Ghaziabad
फाइल फोटो
साहिबाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में निजी कंपनी कर्मचारी के घर का ताला खोलकर चोर करीब 10 लाख रुपये का माल ले गए। वारदात के दौरान परिवार बाहर गया हुआ था। घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


पीड़ित ने लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक, सूर्य नगर में विनय कालरा परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह शुक्रवार 1:30 बजे पत्नी और भाई के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। 
विज्ञापन


शाम चार बजे वापस आए तो मेन गेट का ताला टूटा था। विनय ने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। अलमारी में रखे करीब 9.5 लाख के जेवर और 40 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मुआयना किया। एसएचओ लक्ष्मी चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा से आया था चोर
पीड़ित विनय ने बताया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। आरोपी अकेले ही ई-रिक्शा से वारदात करने आया था। मेनगेट का ताला खोल कर घर से चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed