फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thief stolen in house at gurugram FIR register

बेटे का अंतिम संस्कार करने गांव गया परिवार, इधर घर में हो गई चोरी

Mon, 15 Apr 2019 04:24 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Apr 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
Thief stolen in house at gurugram FIR register
सांकेतिक तस्वीर

सुशांत लोक सी ब्लॉक में बेटे की मौत के बाद अंतिम संस्कार करने गए परिवार के सुनसान घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर में घुसकर 22 हजार की नकदी समेत कीमती जेवरात चुराकर फरार हो गए। सूचना के बाद सुशांतलोक थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


   पुलिस के मुताबिक, 29 मार्च को सुशांत लोक के सी ब्लाक में रहने वाली महिला सरोजनी देवी के छोटे बेटे धीरज की मौत हो गई थी। बेटे के अंतिम संस्कार के लिए पूरा परिवार अपने पैतृक गांव रोहतक के गांव गुमाना गए हुए थे। 13 अप्रैल को जब वे गांव से वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। चोरी की आशंका के मद्देनजर उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे 22 हजार व सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड को बुलाकर छानबीन कराई। सुशांत लोक थाना पुलिस के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed