{"_id":"d0dc98493ac6c7c59ef2909c35e71c38","slug":"thief-poses-for-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"माशूका के लिए बना चोर, चुराए 8.5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माशूका के लिए बना चोर, चुराए 8.5 लाख
अमर उजाला, लोनी
Updated Wed, 14 May 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार शाम लोनी से भागे प्रेमी युगल को शामली रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। युवक घर से साढे़ आठ लाख रुपये चुराकर भागा था।
विज्ञापन
बिना टिकट रेलवे स्टेशन पर पकडे़ जाने पर युवक ने जुर्माना भरने के लिए जैसे ही बैग खोला तो उसमें लाखों की नगदी देख पुलिस को शक हो गया।
पूछताछ करने पर युवक ने राज खोल दिया। शामली पुलिस की सूचना पर मंगलवार सुबह लोनी पुलिस दोनाें को वहां से ले आई है।
मामले की विवेचना कर रहे तिराहा चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह का कहना है कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पाबीसादकपुर निवासी आमिर 22 के गिरी मार्केट कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम संबंध हैं।