{"_id":"678615a69493b9ec8a9878a08f609a50","slug":"thief-got-beaten-in-home-at-mid-night-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर की जमकर हुई धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोर की जमकर हुई धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 20 Aug 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में सेंट्रल थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 के एक मकान में चोरी करने आए आरोपी को घरवालों ने ही पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद मकान मालिक ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार सेक्टर-14 निवासी सुभाष अदलक्खा ने अपनी शिकायत में कहा है कि मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ सो रहा था।
पढ़ें-सहेलियों ने इतना पीटा कि पहुंच गई अस्पताल
विज्ञापन
देर रात अचानक आहट होने पर उनकी नींद खुल गई। उसने उठ कर देखा तो एक युवक घर में था। युवक घर के सारे सामान को समेट रहा था। सुभाष को देखते ही आरोपी भागने लगा।
विज्ञापन
लेकिन सुभाष ने शोर मचा दिया और परिवार के लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान भीम बस्ती निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।