फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thief disguised himself as a woman and stole from houses to mislead the police

यह चोर महिला बन करता था चोरी: आरोपी ने बताया कि क्यों अपनाया यह तरीका... इस लत ने बनाया अपराधी; पढ़ें खुलासा

Sun, 07 Dec 2025 06:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Dec 2025 06:09 PM IST
सार

 चोर सीसीटीवी में अपने साथी के साथ कैद हुआ था। 14 दिन सीसीटीवी कैमरे के जरिए पीछा कर द्वारका पुलिस ने पकड़ा है। गहने और अन्य सामान बरामद है।

विज्ञापन
Thief disguised himself as a woman and stole from houses to mislead the police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

द्वारका जिला पुलिस ने महिला के वेश में घरों में चोरी करने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद बदमाश की पहचान की। बदमाश के कब्जे से पुलिस चांदी की एक जोड़ी पायल, एक महंगा हैंडीकैम और पांच छीने और चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को मोहन गार्डन के अवतार विहार निवासी कृष्ण कुमार ने घर में चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह अपने घर से बाहर गए हुए थे। रात में बदमाश ने उनके घर से सोने और चांदी के गहने, घड़ियां, हैंडीकैम सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

मामले की जांच की जिम्मेदारी निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में सेंधमारी निरोधक दस्ता को सौंपी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में एक नकाबपोश आदमी और एक नकाबपोश महिला को शिकायतकर्ता के घर में घुसते हुए और बाहर निकलते हुए देखा गया। टीम ने 14 दिनों तक लगातार सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्धों का पीछा किया। जिसमें पता चला कि चोरों में से एक जो महिला के रूप में दिख रही थी, वह असल में एक पुरुष चोर था।

पुलिस ने फुटेज में दिख रहे आरोपी को मुखबिरों को दिखाया। उन लोगों ने आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में की। पुलिस ने तकनीकी जांच कर डाबड़ी, मोहन गार्डन और रणहौला के उसके कई ठिकानों पर दबिश दी। शनिवार को पुलिस टीम को सौरभ के उत्तम नगर के अंबेडकर पार्क आने की जानकारी मिली, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चांदी की पायल का एक जोड़ा, एक हैंडीकैम और पांच चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से दस मामले सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन

माता-पिता की मौत के बाद नशे की लत ने बनाया चोर 
पूछताछ में सौरभ ने बताया कि वह मूलत: उत्तराखंड का रहने वाला है। उसके परिवार वाले काफी गरीब थे। वह बचपन में ही अपने परिजनों के साथ दिल्ली आ गया। उसने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की। 2015 में लंबी बीमारी के कारण उसके माता-पिता की मौत हो गई। जिसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। इस दौरान वह इलाके में रहने वाले सुमित, सुनील और राहुल के संपर्क में आकर स्मैक का सेवन करने लगा। 

इसलिए महिला के वेश में करता था चोरी
स्मैक की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी और घरों में सेंधमारी करना शुरू कर दिया। उसे पहली बार 2022 में मोहन गार्डन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद रणहौला थाना पुलिस ने हथियार रखने और चोरी के मामले में गिरफ्तार किया। हाल ही में वह जेल से रिहा हुआ था। वह सुमित के साथ डाबड़ी और उत्तम नगर में वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि वह अपनी पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला का वेश में वारदात को अंजाम दे रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed