{"_id":"42f344cf001a284cfe18f408693729e1","slug":"thief-caught-in-daylight-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक ने दिखाई बहादुरी, सरेराह पकड़ाया चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो चालक ने दिखाई बहादुरी, सरेराह पकड़ाया चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 18 Feb 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसईजेड स्थित सेंट्रल बैंक में सोमवार दोपहर एक शख्स से 10 हजार रुपये लेकर भाग रहे बदमाश को ऑटो चालक राजीव ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी सुनील बैंक में रुपये जमा करने गया था। वहां उसे विमेश नाम का एक शख्स मिला।
विज्ञापन
उसने एक लाख रुपये जमा कराने की बात कहते हुए सुनील से डिपोजिट फॉर्म लाने को कहा और बातों में फंसाकर उससे 10 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसने भागने की कोशिश लगा।
विज्ञापन
सुनील के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद ऑटो चालक राजीव ने विमेश को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। इससे पहले भी वह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस के मुताबिक, विमेश से बरामद एक लाख रुपये के नोट नकली थे।
विज्ञापन