फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief asks iphone lock code after stealing it

खास ट्रिक: iPhone चुराकर चोरों ने पूछा लॉक कोड

Fri, 19 Jun 2015 11:46 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
thief asks iphone lock code after stealing it

इंदिरापुरम में मोबाइल चुराने के बाद अब चोरों ने आई फोन का लॉक खोलने के लिए नई ट्रिक इस्तेमाल की है। शक्ति खंड निवासी महिला के दूसरे नंबर पर कॉल कर लुटेरों ने कॉल सेंटर कर्मी बनकर लॉक कोड पूछा।

विज्ञापन


हालांकि महिला उनकी चालबाजी समझ गई और लॉक कोड नहीं बताया है। महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।

शक्ति खंड-4 निवासी अंजू सिंह पति वीरेंद्र सिंह के साथ रहती हैं। अंजू ने बताया कि नौ जून को हर्षा मॉल चौराहे के पास से बाइक सवार दो बदमाश उनका आई फोन लूट कर ले गए थे।

विज्ञापन

महिला ने पकड़ी चोरों की चालाकी

thief asks iphone lock code after stealing it

पुलिस फोन को सर्विलांस पर लगाकर बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इस बीच बुधवार को बदमाशों ने एप्पल कॉल सेंटर कर्मी बनकर महिला के दूसरे नंबर पर कॉल किया।

महिला के अनुसार बदमाशों ने उनसे अंग्रेजी में बात की और बताया कि दो युवक उनका मोबाइल बेचने आए हैं। अगर यह मोबाइल चोरी हुआ है तो उसका लॉक कोड बताकर वेरीफाई करें।

महिला बदमाशों की चालबाजी समझ गई और उन्हें कोड नंबर नहीं बताया। इसके बाद उनके भाई ने जब बदमाशों के नंबर पर कॉल किया तो वह नंबर बंद था।

पुलिस ने ये क्या कर दिया

thief asks iphone lock code after stealing it

महिला ने बृहस्पतिवार को थाना इंदिरापुरम पहुंचकर शिकायत दी। उधर, शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने महिला को लॉक कोड बदमाशों को बताने की नसीहत दे डाली।

सर्विलांस टीम ने उन्हें कहा कि लॉक खुलने के बाद ही वे मोबाइल का प्रयोग करेंगे, जिसके बाद पुलिस उन्हें दबोच लेगी। एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि सर्विलांस टीम बदमाशों को पकड़ने के बेहद करीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed