फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief arrested who stealing after break car glass from indirapuram

शीशा तोड़ 100 कारों में चोरी करने वाला पकड़ा, चार माह से दे रहा था वारदात को अंजाम

Sat, 04 May 2019 06:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 May 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
thief arrested who stealing after break car glass from indirapuram
arrest - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली-एनसीआर में कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान उड़ाने वाले गिरोह के एक बदमाश को इंदिरापुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक बाइक, दो लैपटॉप, डीएसएलआर कैमरा, लेंस बरामद किया है। पुलिस उसके साथियों को तलाश रही है। आरोपी 100 से अधिक कारों में चोरी कर चुका है।

विज्ञापन


इंदिरापुरम एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि गौर ग्रीन के सामने पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर को गिरफ्तार किया। आरोपी दीपक कुमार ओखला हरिकेश नगर दिल्ली का है। आरोपी ने बताया है कि वह दिल्ली से वारदात करने यहां आता था। रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ते थे। 
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह एक दिन में पांच से छह वारदात करते थे। शातिर ने 100 से अधिक वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस चोरी का सामान खरीदने वाले और उसके साथी को तलाश रही है। नीतिखंड चौकी प्रभारी रामगोपाल सिंह ने बताया कि आरोपी भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजार, कॉप्लेक्स और कॉलोनियों में वारदात करता था। आरोपी के खिलाफ दिल्ली के थाने में एक और इंदिरापुरम थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। यहां तीन चोरियों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed