फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   They wanted to come into the limelight by committing a crime... so they killed an innocent young man

Delhi NCR News: वारदात कर सुर्खियों में आना चाहते थे...कर दी बेकसूर युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छह नाबालिगों को पकड़ा, आरोपी बोले-अपराध की दुनिया में कमाना चाहते हैं नाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भजनपुरा में शुक्रवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त शाकिर (28) के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद छह नाबालिगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए सभी लड़कों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है। आरोपियों ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल सभी लड़के अपराध की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते हैं और शुक्रवार रात पहली बार किसी वारदात को अंजाम देने निकले थे। पहली बार में ही इन्होंने शाकिर की बेरहमी से हत्या कर दी। बाद में सभी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह लोग दिल्ली के एक नामी गैंगस्टर से प्रभावित हैं। वहअपराध की दुनिया में कदम रख सुर्खियों में आना चाहते थे।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वमी ने बताया कि शाकिर घोंडा के सुभाष मोहल्ले में रहता था। परिवार में पिता शहजाद, मां के अलावा अन्य सदस्य हैं। शाकिर पिता के साथ कपड़ों की रंगाई का काम करता था। शुक्रवार रात 8.30 बजे वह किसी काम से घर से निकला था। इस बीच नाबालिग लड़कों ने उसे घेर लिया और उसके शरीर पर कई जगह चाकू से वार कर भाग गए। शोर-शराबा होने पर परिजन घायल शाकिर को लेकर जग प्रवेश चंद अस्पताल भागे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाकिर को पहले से जानते नहीं थे आरोपी
हत्या का मामला दर्ज कर भजनपुरा थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या करने वाले मोहल्ले के ही कुछ लड़के हैं। पुलिस ने इनके घरों पर दबिश देना शुरू किया। पूरी रात चली कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी छह लड़कों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि यह इनका पहला अपराध है। वह जुर्म की दुनिया में अपना नाम कमाना चाहते हैं। इसके लिए इन लोगों ने एक चाकू का इंतजाम किया और शुक्रवार को शाकिर की हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि यह शाकिर को पहले से जानते नहीं थे। केवल रास्ते में मिलने पर उसकी हत्या कर दी गई।


कानून व्यवस्था से नाराज दिखे लोग

शाकिर की हत्या के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। लोग कानून व्यवस्था को लेकर नाराज दिखे। उनका कहना था कि यहां कोई सुरक्षित नहीं है। आए दिन किसी न किसी के साथ वारदात हो रही है। शाकिर को बिना कसूर मार दिया गया। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने समझाकर लोगों को घर भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शाकिर का शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed