फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   They used to rob people by luring them in private buses with cheap fares, three arrested

Delhi NCR News: सस्ते किराये का लालच देकर निजी बस में बिठाकर करते थे लूट, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सस्ते किराए का लालच देकर प्राइवेट बस में बिठाकर करते थे यात्रियों से लूटपाट, तीन गिरफ्तार...
विज्ञापन

-मध्य जिला के आईपी स्टेट थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
-आरोपियों के पास बस, नकदी और अन्य सामान बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला के आईपी स्टेट थाना पुलिस ने तीन ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो यात्रियों को कम किराये का लालच देकर पहले अपनी प्राइवेट बस में बिठाते थे। बाद में बस को सुनसान जगह ले जाकर यात्रियों से लूटपाट करते थे। आरोपियों की पहचान चालक योगेश (41), कंडक्टर अरशद (46) और हेल्पर प्रेम शंकर उर्फ अजय (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल बस और लूटा गया कैश भी बरामद किया है। आरोपी कितनी वारदातों में शामिल रहे हैं, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ बदमाश आनंद विहार रेलवे स्टेशन व आईएसबीटी कश्मीरी गेट के आसपास से एक निजी बस चलाकर यात्रियों को बेहद कम किराए में गंतव्य तक छोड़ने का लालच देते थे। बस में बिठाने के बाद यात्रियों से लूटपाट कर उन्हें राजघाट व आसपास के सुनसान इलाकों में उतार दिया जाता है। 4 जनवरी को तड़के पेट्रोलिंग के दौरान टीम को संदिग्ध निजी बस की खबर मिली। तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद एक टीम का गठन कर राजघाट लाल बत्ती के पास बस की घेराबंदी कर उसे रोक लिया गया।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों ने पुलिस को देखकर राहत की सांस ली। बाद में बताया कि बस के स्टाफ ने उनको डरा धमकाकर लूट लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटे गए 1850 रुपये बरामद कर लिए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 30 रुपये किराया बता कर किसी भी दूरी तक यात्री को छोड़ने का भरोसा दिलाते थे। बाद में सूनसान जगह ले जाकर यात्रियों को लूट लिया जाता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article