'अब पंजाब में भी बनेगी प्रचंड बहुमत से AAP की सरकार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के चुनाव परिणाम से जितनी दिल्ली की जनता को खुशी हुई है, उतने ही खुश पंजाब के लोग भी हैं। पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली जैसा ही कुछ होगा।
भगवंत इस शपथ ग्रहण समारोह में पीली पगड़ी के साथ अलग ही दिखाई पड़ रहे थे। पार्टी नेता आशुतोष, संजय सिंह, मनीष आदि से वे गर्म जोशी से गले मिले।
अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को चार हरे पत्ते (सांसद) पहले ही दिए हुए हैं। पंजाब के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी। उन्हें वहां भी दिल्ली की तरह प्रचंड बहुमत वहां भी मिलेगा।
पार्टी पोछा लगाने की जिम्मेदारी देगी तो वो भी करूंगा
उन्होंने कहा कि पंजाब नशाखोरी, कैंसर व भ्रष्टाचार से बर्बाद हो रहा है। यही वहां पर हमारे मुद्दे होंगे। पंजाब में क्या वे मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट होंगे सवाल पर मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी में सब कार्यकर्ता हैं कोई नेता नहीं।
मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो पता नहीं लेकिन पार्टी अगर मुझे वहां पोस्टर लगाने या पोछा लगाने की भी जिम्मेदारी देगी तो मैं उसे पूरा करूंगा। दिल्ली की सरकार से जनता की उम्मीदों पर उन्होंने कहा कि सभी चुनावी वायदों को पूरा करने का खाका तैयार हो रहा है। जल्द से जल्द हम जनता को इसे डिलिवर करना शुरू कर देंगे।
मंत्री की शपथ लेने के बाद मनीष, गोपाल, सतेंद्र जैन व आसिम ने एलजी नजीब जंग व केजरीवाल से हाथ मिलाकर और उनकी ओर से बधाई स्वीकार की। लेकिन पहली बार अप्रत्याशित रूप से आप सरकार के मंत्री बनने वाले जितेंद्र व संदीप ने केजरीवाल के पास जाकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगा। हालंकि केजरीवाल उस समय पर असहज हो गए थे।