फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   They do not care, the baby's life was at stake in noida.

इन्हें नहीं है परवाह, दांव पर लगा दी नवजात की जान

Sat, 27 Dec 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 27 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
They do not care, the baby's life was at stake in noida.

नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल से शुक्रवार पहले कैलाश अस्पताल और वहां के बाद दिल्ली रेफर हुई नवजात को एंबुलेंस के लिए डॉक्टर टरकाते रहे।

विज्ञापन


चाइल्ड लाइन की सहयोगी संस्था के मुताबिक डॉक्टर के बाद सीएमएस ने भी एंबुलेंस देने से मना कर दिया। सीएमओ के हस्तक्षेप के बाद सरकारी एंबुलेंस मिली।

चाइल्ड लाइन की सहयोगी संस्था एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा के कार्यक्रम अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि मीडिया के माध्यम से नवजात बच्ची के बारे में जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में एनआईसीयू की सुविधा न होने के कारण बच्ची को सेक्टर-27 के कैलाश अस्पताल ले जाना था, जिसके लिए डॉक्टर ने यह कहते हुए मना कर दिया कि प्राइवेट अस्पताल ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलेगी। सीएमएस डॉ. आरएनपी मिश्र ने भी गाड़ी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची को अस्पताल ले जाने में जितनी देर हो रही थी, उतना ही उसकी जान पर खतरा बढ़ रहा था। फोन पर मामले की जानकारी सीएमओ डॉ. आरके गर्ग को दी गई, जिसके बाद उनके आदेश पर एंबुलेंस मिली।

बच्ची को दिल्ली के वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल से बच्ची की मां के संबंध में मिली जानकारी के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी सोमवार को पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखेगी।

बता दें कि शुक्रवार सुबह नवजात बच्ची सेक्टर-37 की झाड़ियों में मिली थी। बच्ची ठंड के कारण हाइपोथर्मिया से पीड़ित हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed