फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These two candidates lost trust of AAP.

इन दो उम्मीदवारों से उठा 'आप' का भरोसा

Sun, 07 Dec 2014 08:38 PM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
These two candidates lost trust of AAP.

आम आदमी पार्टी अपने विधायकों को लेकर जनता के बीच कराए गए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर दो और विधायकों के टिकट काटने की संभावनाएं तलाश रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों की सर्वे रिपोर्ट अच्छी नहीं है। हालांकि अभी आलाकमान को अंतिम फैसला लेना बाकी है। अगर पार्टी इनके टिकट काटने का फैसला लेती है तो ‘आप’ के कब्जे वाली शेष बची आठ सीटों पर पार्टी नए चेहरों को मौका देगी।

विज्ञापन


पार्टी अब तक उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है, जिसमें 18 मौजूदा विधायकों का नाम शामिल है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि अब जो सूची जारी होगी उनमें शेष आठ सीटों में से केजरीवाल के अलावा किसी अन्य मौजूदा विधायक का नाम शामिल होना मुश्किल है। जिन दो नए मौजूदा विधायकों के नाम आ रहे हैं उनमें मॉडल टाउन से अखिलेशपति त्रिपाठी और विकासपुरी से महेंद्र यादव हैं। दोनों की रिपोर्ट अच्छी नहीं बताई जा रही है।

विज्ञापन


पार्टी दोनों विधायकों को मिलाकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी छोड़ चुके बिन्नी सहित आठ विधायकों की जगह नए उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। इन आठ में से विनोद कुमार बिन्नी, एमएस धीर व अशोक  कुमार चौहान पहले ही पार्टी छोड़ चुके  हैं। जबकि  हरीश खन्ना व राजेश गर्ग चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा पार्टी को बता चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके  अलावा पटेल नगर विधायक  वीना आनंद का टिकट काट दिया गया है। सीमापुरी के  विधायक  धर्मेंद्र कोली को पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया है। संभव है कि टिकट कटने की सुगबुगाहट के बीच अभी ‘आप’ के कुछ और नेता अन्य दलों का दामन थाम लें।

'आप' के पोस्टर में शीला की जगह मुखी

These two candidates lost trust of AAP.

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऑटो पर पोस्टर के जरिये चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस बार पोस्टर में चेहरा बदल गया है।

पार्टी ने इस बार केजरीवाल के सामने शीला दीक्षित की जगह भाजपा नेता जगदीश मुखी को भाजपा मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताया है। भाजपा भले ही इसे नकारती रही कि उसका मुख्यमंत्री उम्मीदवार कोई नहीं है मगर आप ने मुखी को भाजपा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर जनता के बीच पहुंच गई है।
 
पिछले विधानसभा चुनाव में आप का ऑटो कैंपेन हिट रहा था। उसमें पार्टी ने शीला दीक्षित को केजरीवाल के सामने रखकर पूरे कैंपेन को चलाया था। पोस्टर पर केजरीवाल व शीला दीक्षित की फोटो लगाकर मुद्दे उठाए जा रहे थे। इस बार भी कैंपेन तो उसी तर्ज पर है, लेकिन पोस्टर में विपक्षी दल का चेहरा बदल गया है।

पिछले चुनाव में आप ने कांग्रेस को निशाने पर लिया था। इस बार वह अपनी लड़ाई सीधे भाजपा से मान रही है। भाजपा नेताओं के खारिज करने के बाद भी जगदीश मुखी को केजरीवाल के सामने भाजपा का उम्मीदवार बताकर जनता से पूछा जा रहा है कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन। शहर भर में आप के समर्थन वाले ऑटो चालक यह पोस्टर लगाकर चलने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed