यहां पढ़ें फुल ड्रेस रिहर्सल और रिपब्लिक डे के दिन कौन सी ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल और गणतंत्र दिवस परेड के कारण तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर दोनों दिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक डेढ़ घंटे के लिए रेल यातायात प्रभावित होगी।
23 व 26 जनवरी को कई ट्रेनें मार्ग में रोककर चलाई जाएगी तो कई आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से भी इस दौरान चलेंगी।
परेड के गुजरने तक रोककर चलाई जाने वाली ट्रेन
. ट्रेन संख्या 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन पर रूक कर चलेगी।
. ट्रेन संख्या 12483 कोचुवेल्ली-अृतसर एक्सप्रेस को पलवल-हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच रोका जाएगा।
. ट्रेन संख्या 12192 जबलपुर-नई दिल्ली श्रीधाम एक्सप्रेस को तुगलकाबाद स्टेशन पर 15 मिनट के लिए रूकेगी।
. ट्रेन संख्या 12715 नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस को निजामुद्दीन स्टेशन से परेड समाप्त होने के बाद चलाई जाएगी।
. ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से परेड समाप्त होने के बाद चलेगी।
. ट्रेन संख्या 12626 नई दिल्ली-त्रिवेन्द्रम केरला एक्सप्रेस निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रोक कर चलाई जाएगी।
. ट्रेन संख्या 12627 बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटका एक्सप्रेस निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ठहर के चलेगी।
. ट्रेन संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर कालका पश्चिम एक्सप्रेस को ओखला स्टेशन पर ठहर के चलेगी।
. ट्रेन संख्या 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को 15 मिनट साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा।
. ट्रेन संख्या 12056 देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस को 15 मिनट मेरठ शहर रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा।
. ट्रेन संख्या 12401 पटना-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस 15 मिनट गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहर के चलेगी।
. ट्रेन संख्या 14258 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को परेड समाप्त होने के बाद चलाया जाएगा।
. ट्रेन संख्या 12259 सियालदाह-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर साहिबाबाद में रोका जाएगा।
. ट्रेन संख्या 12441 बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को पलवल-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच रोका जाएगा।
परिवर्तित मार्गों से चलने वाली ट्रेन
. ट्रेन संख्या 64449/64428 गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू बरास्ता दिल्ली जंक्शन चलेगी।
. ट्रेन संख्या 64012 शकूरबस्ती-नई दिल्ली-पलवल ईएमयू बरास्ता पटेल नगर, सफदरजंग,निजामुद्दीन से पलवल के लिए चलेगी।
. ट्रेन संख्या 12313 सियालदा-नई दिल्ली राजधानी, ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, ट्रेन संख्या 12877 रांची-नई दिल्ली गरीबरथ और ट्रेन संख्या 12453 रांची-नई दिल्ली राजधानी दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेगी।
. ट्रेन संख्या 64901 कोसीकलां-गाजियाबाद ईएमयू निजामुद्दीन से साहिबाबाद और फिर गाजियाबाद जाएगी।
निरस्त रहने वाली ट्रेन
. ट्रेन संख्या 64423/64430 गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू निरस्त रहेगी।
आंशिक रूप से निरस्त ट्रेन
. ट्रेन संख्या 64401/64434 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू दिल्ली जंक्शन पर समाप्त की जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन से ही अपनी आगे की यात्रा गाजियाबाद के लिए रवाना होगी।
. ट्रेन संख्या 12192 जबलपुर-नई दिल्ली श्रीधाम एक्सप्रेस की यात्रा निजामु्दीन स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।