फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   These special express will be canceled today, not improved train operations

आज रद्द रहेगी ये खास एक्सप्रेस, नहीं सुधरा ट्रेनों का परिचालन 

Thu, 07 Jul 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
These special express will be canceled today, not improved train operations
भारतीय रेल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन भी परेशानी भरा रहने वाला है। फरीदाबाद होते हुए मुंबई को जाने वाली गोल्डन टैंपल मेल बृहस्पतिवार को रद्द रहेगी। इस बारे में फरीदाबाद स्टेशन को सूचना दे दी गई है। सूचना इंक्वायरी पर भी लगा दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, न सिर्फ बृहस्पतिवार बल्कि बुधवार को भी ट्रेनों का परिचालन नहीं सुधर पाया। ट्रेनें 4 से 9 घंटे तक की देरी से फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रियों को घंटो प्लेटफॉर्म पर ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। इस मामले में स्थानीय अधिकारी बेबस नजर आएं।
विज्ञापन


बता दे कि सोमवार को पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिविजन में दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर कंटेनर मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। जिसके कारण रूट बाधित हो गया था। लिहाजा, कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। ट्रेनों के लेट व रद्द होने से रैक का अभाव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इसका असर बना हुआ है। ऐसे में बृहस्पतिवार को मुंबई की ओर से जाने वाली गोल्डन टैंपल मेल 12904 फरीदाबाद स्टेशन पर रद्द रहेगी। इसके अलावा बुधवार को देहरादून एक्सप्रेस 10 घंटे, जनता एक्सप्रेस 5 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस 8:30 घंटे, गोल्डन टैंपल मेल 1 घंटे की देरी से फरीदाबाद स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed