फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These machine tests adulteration in five seconds

...बस पांच सेकेंड, ये मशीन बता देगी मिलावट है या नहीं

Sun, 02 Sep 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 02 Sep 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
These machine tests adulteration in five seconds
‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य सामग्री और पैकेजिंग प्रसंस्करण पर लगी प्रदर्शनी में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ वैन सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 
विज्ञापन


मिलावट पर शिकंजा कसने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से दी जाने वाली इस वैन में कुछ ही पलों में दूध, तेल, मसालों आदि की जांच कर पता लगाया जा सकता है कि उनमें क्या अशुद्धियां या मिलावट की गई हैं। 
विज्ञापन


एसिड साइंटिफिक इंडस्ट्रीज की ओर से एफसीसीआई को 35 वैन उपलब्ध कराई जानी है। चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, गुजरात, पंचकुला, जम्मु, गोवा, केरल आदि में ऐसे वैन तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में मौजूद वैन दिल्ली से लाई गई है और लगभग एक सप्ताह में नोएडा के लिए भी एक वैन इस तरह की दी जाएगी। कई शहरों में औषधी एवं खाद्य विभाग के द्वारा इसका प्रयोग किया जा रहा है। इसकी मदद से मौके पर जाकर विभाग के द्वारा जांच कर मिलावटखोरों के खिलाफ सख्ती की जा सकती है।

 

कंपनी के दलजीत सिंह और रिया कोहली ने बताया कि मिलावट को पकड़ने वाली वैन में दो एनालिस्ट समेत पांच सदस्यों का दल रहता है। वैन में एफटीआइआर तकनीक पर आधारित मशीन लगी है। 

जो दूध में उपस्थित प्रोटीन और फैट की सही मात्रा बताती है। इसके अलावा यदि दूध में यूरिया या पानी मिलाया गया है तो वह भी बताएगा। इसके अलावा पांच अन्य मिलावटों को भी दर्शाएगा। 

यह मात्र पांच से दस सेकेंड में दूध, पनीर समेत सभी दूध से बनने वाले पदार्थों और जूस में मिलावट की जांच की जा सकेगी। इसके अलावा कई तरह के मसाले, तेल आदि की जांच के लिए अलग-अलग मशीनें हैं जो पल भर में मिलावट बताएंगी। 

एंटीबॉयोटिक की भी जानकारी देंगे उपकरण

दलजीत ने बताया कि पशुओं को उपचार या दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए बहुत से लोग एंटीबॉयोटिक दवाएं देते हैं। वैन में दूध में एंटीबायोटिक दवाओं की भी जांच करने के लिए मशीनें हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed