फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These hands also do not work fight with corona or hunger

लॉकडाउनः इन हाथों को भी काम नहीं ...कोरोना से लड़ें या भूख से

Sat, 28 Mar 2020 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
These hands also do not work fight with corona or hunger
संकट की घड़ी - फोटो : PTI

लॉकडाउन के बाद पिछले तीन दिनों से लोगों का पैदल ही घर की ओर पलायन जारी है। हालांकि, कुछ जगहों पर पुलिस द्वारा लोगों को बॉर्डर तक छोड़ने के लिए ट्रक की व्यवस्था भी नजर आई। 

विज्ञापन


शुक्रवार से उत्तर प्रदेश की सीमा को सील कर दिया गया है, ऐसे में अब दिल्ली से यूपी में प्रवेश करना और भी मुश्किल हो गया है। केवल जरूरी सेवा में लगे वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, लोगों के पलायन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि किसी को भी दिल्ली से जाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सभी के भोजन के लिए व्यवस्था कर रखी है। ऐसे में लोग धैर्य रख अपने घरों में ही रहें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी के विभिन्न इलाकों में इस तरह की तस्वीरें देखी जा सकती हैं जहां लोग सड़कों पर पैदल ही अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में वे लोग हैं जो प्रतिदिन मजदूरी कर अपने घर का खर्च चलाते थे। यहां यह लोग किराए पर रहकर गुजर बसर कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद इनके आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस कारण यह लोग अपने-अपने गांव की ओर पैदल ही रुख कर रहे हैं। 

इसमें कोई हरदोई तो कोई कानपुर, एटा आगरा, भिवानी, दरभंगा व समस्तीपुर का रहने वाला है। लोगों का कहना है कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से खाने की चिंता सता रही है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि हालात कब तक सुधरेंगे। गांव पहुंचने के बाद कम से कम रहने और खाने-पीने का संकट तो नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed