फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These crooks are spreading panic in the district 25.

जिले में ये 25 बदमाश फैला रहे दहशत

Thu, 11 Dec 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 11 Dec 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
These crooks are spreading panic in the district 25.

खुफिया विभाग ने 25 कुख्यात बदमाशों चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी है। रिपोर्ट में बदमाशों की हिस्ट्री और उन पर लगाए गए आरोपों को आधार बनाते हुए कहा गया है कि इन्होंने जिले की शांति व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इन पर कठोर कार्रवाई करते हुए जिले की जेल में न रखते हुए एनसीआर से बाहर की जेलों में शिफ्ट कराने की मांग की गई है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर गौतमबुद्ध नगर को अपराध मुक्त करना है तो इन बदमाशों पर कार्रवाई होनी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर में पिछले एक दशक से बेखौफ बदमाशों के सामने आम आदमी तो दूर पुलिस भी बोना साबित हो गई है। बदमाश अपराध को अंजाम दे जाते हैं और पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पाती है। दनकौर में मनमोहन चौधरी और दादरी में विजय पंडित हत्याकांड समेत करीब 10 से 15 ऐसे मामले हैं जिनमें बदमाशों ने संगठित हो अपराधों को अंजाम दिया है। खुफिया विभाग ने इस संबंध में एक सूचना शासन को दी है।
विज्ञापन


एलआईयू के अधिकारियों की मानें तो जो बदमाश स्थानीय जेल में बंद हैं उन्हें एनसीआर से बाहर की जेल में बंद कराने के लिए भी लिखा गया है। इससे वे अपने गुर्गों से आसानी से बात नहीं कर पाएंगे और बदमाश अपने आका से मिलने से भी गुरेज करेंगे। खुफिया विभाग ने अनिल दुजाना का उदाहरण पेश करते हुए कहा गया है कि जब से दुजाना बांदा जेल में बंद है तब से उसके गुर्गे भी शांत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर किसी से मांगते हैं रंगदारी

गौतमबुद्धनगर में इन दिनों बदमाशों पर एक ही हथियार है वह है रंगदारी का जिसे वह किसी से भी मांग बैठते हैं। बदमाशों के निशाने पर व्यापारियों के अलावा ऐसे लोग भी है जो अपने परिवार के साथ ठीक-ठाक काम धंधे कर रहे हैं। बदमाशों की हिट लिस्ट में ऐसे भी कुछ लोग हैं जो अचानक धनवान हो गए हैं।


ट्रांसपोर्टर भी हैं निशाने पर
बदमाशों के निशाने पर ट्रांसपोर्टर भी है। अगर ट्रांसपोर्टर रंगदारी देने में आना करते हैं तो उन्हें पहले तो धमकी दी जाती है और जब नहीं मानते हैं तो विनय जोशी की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed