फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप जानते हैं क्यों इस भारतीय शहर में फिल्मों की शूटिंग के लिए मजबूर हो रहा बॉलीवुड

Wed, 21 Sep 2016 02:58 PM IST
शाहनवाज आलम /अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम /अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 21 Sep 2016 02:58 PM IST
विज्ञापन
These cities of haryana attracting bollywood, seen several locations in film pink also

बॉलीवुड में हरियाणा की दो औद्योगिक नगरी फरीदाबाद और गुड़गांव का कद बढ़ रहा है। शुक्रवार को रिलीज मेगा फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन और तपसी पन्नु अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ में गुड़गांव और फरीदाबाद की कई लोकेशन दिखाई गई है। फिल्म का ज्यादातर भाग गुड़गांव-फरीदाबाद रोड स्थित सूरजकुंड थाने के ईद-गिर्द फिल्माया गया है।

These cities of haryana attracting bollywood, seen several locations in film pink also
गुड़गांव

कई बार अरावली की हसीन वादियों के बीच गुड़गांव की हाईराइज बिल्डिंग के जरिये लोकेशन को स्थापित किया गया है। इससे पहले भी पिछले वर्ष आई फिल्म एनएच-10 में गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर कई सीन फिल्माए गए थे। दरअसल, धीरे-धीरे दिल्ली के नजदीक गुड़गांव और फरीदाबाद की लोकेशन बॉलीवुड के निर्देशकों को रास आ रही है। इससे पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग गुड़गांव में हो चुकी है और आने वाले दिनों में भी कुछ फिल्मों में गुड़गांव की हाईराइज इमारतें दिखेंगी। 

These cities of haryana attracting bollywood, seen several locations in film pink also
matra the mother

रवीना टंडन की अपकमिंग मूवी ‘मातृ द मदर’ की शूटिंग गुड़गांव के सेक्टर -50 के एक हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट में हुई है। इसकी लोकेशन का काम प्रोड्यूसर अभिनव चोपड़ा और शैलेंद्र कौशिक ने सिलेक्ट किया है। इस फिल्म में गुड़गांव का एक स्कूल और सड़कें भी शामिल हैं। निदेशक अस्तर सईद की इस फिल्म की रिलीज तारीख अभी तय नहीं है। बॉलीवुड में शहर के बढ़ते कद का नतीजा है कि अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, इमरान हाशमी, सोनम कपूर, आयुषमान खुराना से लेकर सभी यहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These cities of haryana attracting bollywood, seen several locations in film pink also
फिल्म का दृश्य

गुड़गांव में रहने वाले फिल्म काला पत्थर द ब्लैक ट्रूथ के निदेशक मयंक श्रीवास्तव बताते हैं कि गुड़गांव दिल्ली के नजदीक है। यहां पर हाईराइज कॉरपोरेट दफ्तर और बीपीओ के कारण लोकेशन आसानी से उपलब्ध हो जाती है। पहले इन लोकेशन के लिए विदेश जाना पड़ता था। इसके लिए अधिक लागत आती थी। बता दें कि कई फिल्मों के अलावा सीआईडी, क्राइम पेट्रोल और अन्य धारावाहिक की शूटिंग भी यहां हो चुकी है।

विज्ञापन
These cities of haryana attracting bollywood, seen several locations in film pink also
गुड़गांव
गुड़गांव में इन फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग
एक थी डायन, फ्रीडम, बेशर्म, मिकी वायरस, औरंगजेब, मटरू का बिजली का मंडोला, पिपली लाइव, एनएच-10, रंझना, लव प्रे ईट, डेमोक्रेजी जिंदाबाद, पीकू, मेरे ब्रदर की दुल्हनिया
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed