फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   these cities are included in immunization under mission indradhanush

मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण की नई योजना में ये शहर शामिल

Sun, 10 Dec 2017 10:37 PM IST
परीक्षित निर्भय/अमर उजाला, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
these cities are included in immunization under mission indradhanush
mission indradhanush

संक्रमण से नौनिहालों को बचाने के लिए केंद्र सरकार लगातार टीकाकरण अभियान चला रही है। कुछ राज्यों से संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मिशन इंद्रधनुष के तहत नई योजना बनाई है।

विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक 60 शहर शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के 16 और मध्य प्रदेश के 14 शहर भी हैं। नवजात शिशुओं को खसरा, डायरिया, निमोनिया, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, टिटनेस और बलगम से बचाने के लिए 25 दिसंबर 2014 को भारत सरकार ने देशभर में मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


इस अभियान के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन अब भी संतोषजनक परिणाम नहीं दिख रहे हैं। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि वर्ष 2020 तक देश के हरेक बच्चे को टीकाकरण से जोड़ने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरों से ज्यादा गांवों में मुश्किल

these cities are included in immunization under mission indradhanush
mission indradhanush

कई राज्यों के कुछ जिलों से सही परिणाम नहीं मिल रहा है। मंत्रालय ने इन पर फोकस करते हुए विशेष निगरानी की तैयारी की है। इस बारे में संबंधित राज्यों की सरकारों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के ये शहर हैं शामिल
बहराइच, उन्नाव, सीतापुर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, कौशांबी, बदायूं, कासगंज, बांदा, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, रायबरेली, रामपुर, कुशीनगर, फिरोजाबाद, सुल्तानपुर, गाजीपुर, एटा, बुलंदशहर, ललितपुर, सहारनपुर, हापुड़, फतेहपुर, अलीगढ़ और गोरखपुर सहित 60 शहरों को विशेष निगरानी में रखा गया है। 

बताया जा रहा है कि टीकाकरण की राह में सबसे ज्यादा मुश्किलें ग्रामीण इलाकों में आ रही हैं। शहरों से ज्यादा गांवों में इस अभियान को सफल बनाना चुनौती बना है। यही वजह है कि 24 राज्यों के 190 जिलों को लक्ष्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed