फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These books children will be shocked you

बच्चों के लिए लाई गई किताबों को देख चौंक जाएंगे आप

Tue, 17 Feb 2015 09:51 AM IST
Updated Tue, 17 Feb 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
These books children will be shocked you

ए फॉर ‘आर्स’ (नितंब), जी फार ‘जी-स्ट्रिंग’ (महिलाओं का अंत:वस्त्र) ई फॉर  ‘एनिमा’। अंग्रेजी के ऐसे ही शब्दों का ज्ञान विश्व पुस्तक मेले में एक स्टॉल पर मौजूद किताबों में सिखाया जा रहा है।

विज्ञापन


किताब में न सिर्फ अंग्रेजी के अश्लील शब्द भरे पड़े हैं, बल्कि इसमें जो कार्टून बनाए गए हैं, उनमें बगैर कपड़ों की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है। यही नहीं, इस पेज के मुख्य पृष्ठ पर चित्र एक क्लासरूम का है, जिसमें अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई हैं।
विज्ञापन


यह किताब विश्व पुस्तक मेले के हॉल नंबर वन-आर में इपोर्टेड बुक्स के स्टॉल पर है। इस स्टॉल पर सेकेंड हैंड किताबें हैं, जो कि विदेशों से बिक्री के लिए यहां लाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अश्लील किताबों से आपके बच्चे सीखेंगे पढ़ना!

These books children will be shocked you

यह बेहद सस्ती हैं। 50-50 रुपये में बेची जा रही है। इनमें ज्यादातर पुस्तकें बच्चों के लिए हैं। कम दाम की वजह से अभिभावकों की सबसे ज्यादा भीड़ इसी स्टॉल पर दिखती है।

किताबों की इस भीड़ के बीच ‘एबीसी’ जैसी किताबें अभिभावकों को हैरान कर रही हैं। हम जिस किताब की बात कर रहे हैं, वह कनाडा से प्रकाशित हुई है। कुछ लोगों ने स्टॉलकर्मी से शिकायत भी की, लेकिन उसका कोई लाभ नहीं हुआ।

इस बारे में नेशनल बुक ट्रस्ट के डायरेक्टर (पब्लिसिटी) कुमार समरेश को जब बताया तो उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। ऐसी किताबों और गतिविधियों को रोकने के लिए एक अनुशासन समिति बनाई गई है। इस मामले में समिति जांच करेगी। अगर यह सही पाया गया तो जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed