{"_id":"588e09714f1c1b303de80218","slug":"these-are-they-showing-their-beauty-and-queens-who-take-your-gold-and-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हैं वो सुंदरियां जो अपनी खूबसूरती दिखाकर लूट लेती हैं आपका सोना-चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हैं वो सुंदरियां जो अपनी खूबसूरती दिखाकर लूट लेती हैं आपका सोना-चांदी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
25 लाख के सोने की चोरी के आरोप में पकड़ी गईं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीठी-मीठी बातें कर और अपनी खूबसूरती दिखाकर लोगों को लूटने वाली तीन महिलाओं को मंडावली पुलिस ने दबोचा है। इनकी पहचान पूजा उर्फ पिंकी (21), अंजलि (34) और गुड़िया (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गैंग का पुरुष सदस्य फरार है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवंबर 2016 में पांडव नगर निवासी एक कारोबारी ने हनीट्रैप के जरिये फंसाकर लाखों के जेवरात लूटने की शिकायत मंडावली थाना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला उसके घर आने-जाने लगी और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन जानकारों से मिलाने की बात कर महिला अपने साथ दो अन्य महिलाओं को पीड़ित के घर लेकर आई।
विज्ञापन
वहां तीनों ने पीड़ित को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बाद में घर से 25 तोला सोना लेकर फरार हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने एक-एक कर तीनों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से लूटा गया कुछ माल भी बरामद हुआ है। पुलिस को गैंग के पुरुष सदस्य की तलाश है। तीनों ने बताया है कि उसकी सूचना पर ही वारदात को अंजाम दिया जाता था।