फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   These 4 MPs will repersent Delhi-NCR in modi cabinet

मोदी की कैबिनेट में दिल्ली-एनसीआर के 4 चेहरे

Mon, 26 May 2014 06:54 PM IST
Updated Mon, 26 May 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
 These 4 MPs will repersent Delhi-NCR in modi cabinet

आज शाम शपथ ग्रहण के बाद मोदी देश के 15वें पीएम बन जाएंगे। चुनाव जीतने के बाद से ही जिस बात का सबसे अधिक अनुमान लगाया जा रहा था वो था कि जीतने वाले कौन-कौन से चेहरे मोदी के कैबिनेट का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तो ये चर्चा जोरों पर थी कि यहां जीतने वाले कई उम्मीदवारों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। आज जब खबरें बाहर आ रही हैं तो हुआ भी कुछ वैसा ही।
विज्ञापन


एनसीआर के चार सांसद केंद्र में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये चारों ही मोदी के खास बताए जाते हैं। इनमें से एक को तो कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्रालय तक मिलने की खबरें हैं। जबकि बाकि तीन को राज्य मंत्री का दर्जा देने की बात हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हर्षवर्धन बने स्वास्थ्य मंत्री

 These 4 MPs will repersent Delhi-NCR in modi cabinet

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार और पेशे से डॉक्‍टर हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है।

डॉ. हर्षवर्धन को देश में पोलियो उन्मूलन के ल‌िए जाना जाता है। दिल्ली भाजपा के मजबूत नेता माने जाने वाले हर्षवर्धन मोदी के भी खास लोगों में से माने जाते हैं।

सिर्फ यही नहीं वो वाजपेई सरकार में भी स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं जिस दौरान उन्होंने बहुत अच्छा काम किया था। यही वो कारण हैं जिनसे हर्षवर्धन का स्वास्थ्य मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

वी के ‌सिंह बने उत्तर-पूर्वी मामलों के मंत्री

 These 4 MPs will repersent Delhi-NCR in modi cabinet

अपनी उम्र और बयानों को लेकर विवादों में रहे पूर्व सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए जनरल वीके सिंह ने रिटायर होने के बाद अन्ना आंदोलन को ज्वाइन कर लिया।

बाद में मोदी से प्रभावित होकर ये भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी ने‌ इन पर भरोसा जताते हुए गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने के‌ लिए टिकट दे‌ दिया। वीके सिंह ने भी पार्टी के भरोसे को बरकरार रखते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी जीत अपने नाम की।

इन्‍हें उत्तर-पूर्वी मामलों का मंत्रालय सौंपा गया है। चुनाव प्रचार के दौरान इनके लिए मोदी भी रैली करने आए थे। ये भी मोदी के काफी खास माने जाते हैं।

राव इंद्रजीत बने राज्य रक्षा मंत्री

 These 4 MPs will repersent Delhi-NCR in modi cabinet

40 साल का राज‌नीतिक करियर दांव पर लगा कर कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए और चार बार सांसद रह चुके राव इंद्रजीत सिंह को राज्य रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है।

हालांकि पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ने सुबह बताया ‌था ‌कि उन्हें मं‌त्री बनने के लिए बुलावा आया है। उन्हें अभी तक पद के बारे में नहीं पता पर इस बात से वो काफी खुश हैं।

राव इंद्रजीत जब कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे तो न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा के लोगों ने भी उनका काफी विरोध किया था पर उनकी जीत ने उन्हें कैबिनेट में शामिल होने के और करीब कर दिया।

मोदी के साथ काम कर चुके हैं कृष्णपाल गुर्जर

 These 4 MPs will repersent Delhi-NCR in modi cabinet

फरीदाबाद से सांसद चुने गए कृ्ष्णपाल गुर्जर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले सांसद होंगे। उनकी मोदी से जान पहचान उन दिनों से है जब मोदी फरीदाबाद के पार्टी प्रभारी थे।

उस वक्त इन दोनों ने मिलकर काफी काम किया था। ये एक बहुत बड़ा कारण माना जा रहा था गुर्जर का मंत्रिमंडल में श‌ामिल होने के लिए। मोदी और कृष्णपाल के ‌रिश्तों को लेकर फरीदाबाद रैली में मोदी ने कहा भी था ‌कि गुर्जर के साथ स्कूटर पर बैठकर यहां की खूब खाक छानी है।

आज सुबह ही कृष्णपाल के पास आए मोदी के फोन ने सारे कयास सच भी साबित कर दिए। मोदी ने खुद फोन करके कृष्णपाल गुर्जर को आश्वासन दिया है‌ कि उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed