{"_id":"a4480ce44f29f96b69aaa287fd2fbb2e","slug":"there-will-be-seven-and-flyover-in-ghaziabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में बनेंगे सात और फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में बनेंगे सात और फ्लाईओवर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को जाम मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शार्ट और लांग टर्म प्लानिंग की है। इसके तहत गाजियाबाद में सात और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
भोपुरा पर गोल चक्कर बनेगा। सड़कों की मरम्मत होगी। डिवाइडर ऊंचे होंगे और अवैध कट्स बंद किए जाएंगे। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक ने प्रपोजल तैयार कर एनएचएआई, डीएम, जीडीए, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को भेज दिया है।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि अंबेडकर रोड, बागपत-लोनी रोड, एनएच-58 और एनएच-24 पर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, भोपुरा पर गोल चक्कर और डिवाइडर आदि ऊंचे करना शार्ट टर्म प्लानिंग हैं, जबकि फ्लाईओवर बनाए जाने लांग टर्म प्लानिंग है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में ट्रैफिक सुधार का पूरा खाका तैयार किया गया है, ताकि गाजियाबाद जाम मुक्त हो सके। बता दें कि गाजियाबाद में एनएच-58 और एनएच-24 से लाखों वाहन हर रोज गुजरते हैं। जाम यहां की सबसे बड़ी समस्या है।
यहां बनाए जाएंगे फ्लाईओवर
वसुंधरा चौराहा, एएलटी राजनगर एक्सटेंशन, डासना चौराहा- एनएच-24, धौलाना-मसूरी मार्ग, सीआईएसएफ कट, विजयनगर तिराहा, एबीईएस कट- एनएच-24
राजनगर एक्सटेंशन चौराहा होगा लेफ्ट फ्री
एनएच-58 का ट्रैफिक स्मूद करने के लिए राजनगर एक्सटेंशन चौराहा लेफ्ट फ्री किया जाएगा। चौराहों पर बने तीन डेल्टाओं की पोजिशन शिफ्ट की जाएगी। चौराहे पर स्टॉप लाइन और जेब्रा लाइन बनाई जाएगी।
14 फुट ओवरब्रिज
शहर में ट्रैफिक सुधार के लिए 14 फुट ओवरब्रिज बनाए जाने की जरूरत है। इस संबंध में एसएसपी ने एक प्लान तैयार किया था।
इसके तहत हापुड़ चुंगी, रेलवे रोड कट, घंटाघर, नया बस अड्डा, अर्थला, यूपी गेट, खोड़ा पुस्ता, विजयनगर टी प्वाइंट, डासना रेलवे ओवर ब्रिज आदि पर बनाए जाने जरूरत बताई गई है।