फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There will be no water in many areas of West Delhi on Wednesday

कल दिल्ली में नहीं आएगा पानी: कई इलाकों में जल आपूर्ति रहेगी बाधित, कहीं आपका इलाका तो इसमें शामिल नहीं?

Tue, 28 Nov 2023 01:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 28 Nov 2023 01:49 AM IST
सार

डीजेबी ने लोगों को आपात स्थिति के लिए पानी के टैंकर लेने के अनुरोध किया है। डीजेबी ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए कुछ नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि इन क्षेत्रों में पानी की समस्या आने पर टैंकर मंगाया जा सके।

विज्ञापन
There will be no water in many areas of West Delhi on Wednesday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली में बुधवार को पानी की किल्लत हो सकती है। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड की मुख्य लाइन को जोड़ने का काम किया जाएगा। ऐसे में अनुमान है कि बुधवार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, केशोपुर ड्रेन और पीरागढ़ी चौक (रोहतक रोड) की पाइपलाइन को जोड़ने का काम किया जाना है। इस कारण बुधवार शाम से बृहस्पतिवार की सुबह तक पानी का प्रेशर कम रहेगा।

विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक रोहिणी सेक्टर- 7, 8, 9, 11, 13, 22, 23 और 25, मधुबन चौक, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, जीएच-19 पश्चिम विहार, मेजर भूपेन्द्र सिंह नगर, महावीर नगर, कृष्णा पार्क, जनकपुरी समेत इनके आसपास के क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। डीजेबी ने लोगों को आपात स्थिति के लिए पानी के टैंकर लेने के अनुरोध किया है।
विज्ञापन


डीजेबी ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए कुछ नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि इन क्षेत्रों में पानी की समस्या आने पर टैंकर मंगाया जा सके। इसमें डी-ब्लॉक जनकपुरी (28521123), नांगलोई (एनडब्ल्यूएस) (18001217744), होलंबी कलां (27700231), मंगोलपुरी (20873096), पश्चिम विहार (25281197) और सेंट्रल कंट्रोल रूम (1916, 23513073) पर संपर्क पर आपात स्थिति से पानी के टैंकरों का अनुरोध किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed