फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There were Seven Chinese nationals in Nizamuddin Markaz starting from March

निजामुद्दीन मरकज में मार्च की शुरुआत से थे सात चीनी नागरिक, इनको माना जा रहा है संक्रमण की जड़

Sun, 05 Apr 2020 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
There were Seven Chinese nationals in Nizamuddin Markaz starting from March
मरकज के आसपास अब ड्रोन से रखी जा रही है नजर... - फोटो : अमर उजाला

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में चीन के भी सात नागरिक मार्च की शुरुआत में आए थे। उस समय चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप था। माना जा रहा है कि इन चीनी नागरिकों की वजह से ही मरकज में आए अन्य जमाती कोरोना से संक्रमित हुए थे। दूसरी तरफ, जामिया नगर व शाहीन बाग की 14 मस्जिदों में 258 विदेशी नागरिक मिले हैं। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, ये चीनी मार्च की शुरुआत में ही मरकज में आ गए थे। ये 20 मार्च के बाद मरकज से चले गए। बाद में ये पुल प्रह्लादपुर इलाके की मस्जिद से अन्य विदेशियों के साथ मिले। इन्हें तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी स्थित डीजल ट्रेनिंग सेंटर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इस सेंटर में 75 से ज्यादा विदेशी हैं। माना जा रहा है कि इन चीनी नागरिकों की वजह से ही मरकज में कोरोना फैला। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, जामिया नगर, शाहीन बाग व बटला हाउस में स्थित 14 मस्जिदों की तलाशी ली गई तो वहां से 258 विदेशी नागरिक मिले। इन सभी को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) में स्थित जोगाबाई सरकारी स्कूल में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इस सेंटर की सुरक्षा स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों के हवाले है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की टीम भी तैनात कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन सभी विदेशी नागरिकों का वीजा अप्रैल महीने के आखिर तक वैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वारंटीन सेंटर की सुरक्षा कड़ी करने के आदेश
गृह मंत्रालय के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्वारंटीन सेंटर की सुरक्षा कड़ी करने का आदेश दिया है। यहां स्थानीय पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी विदेशी किसी सेंटर से भाग न जाए। सेंटर से कोई संदिग्ध गायब हुआ तो संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed