फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was no procession of two sisters.

नहीं आई दो बहनों की बारात

Tue, 09 Jun 2015 11:38 AM IST
फजलुर्रहमान/अमर उजाला, मसूरी
फजलुर्रहमान/अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 09 Jun 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
There was no procession of two sisters.
दो बहनों की शादी 24 घंटे पहले टूट गई। वजह है कि बारातियों की आवभगत के लिए खाने में मुर्गे का कोरमा, बकरे की बिरयानी और दूल्हों के लिए महंगी दो मोटर साइकिल का प्रबंध करने का फरमान दूल्हे पक्ष की ओर से आया।
विज्ञापन


आरोप है कि डिमांड पूरी कर पाने में लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई तो रिश्ता तोड़ दिया। शादी दो सगे भाइयों से होनी थी, इस मामले में पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन लड़का पक्ष अपनी जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन


मामले की शिकायत मसूरी पुलिस से की गई है।  उधर, पता चला है कि दोनों युवकों की शादी बुलंदशहर में तय हो गई है। मंगलवार को ही बारात जाएगी।

मसूरी थानाक्षेत्र स्थित एक गांव निवासी प्राॅपर्टी डीलर के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा प्राइवेट चालक है, छोटा बीकॉम स्टूडेंट है। दोनों की शादी दो सगी बहनों से 9 जून 2014 को तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के पिता की हाल ही में बाईपास सर्जरी हुई थी। मंगलवार सुबह बारात आनी तय थी। आरोप है कि बारात आने से 24 घंटे पहले ही लड़के पक्ष की ओर से अजीब शर्त रखी दी गई है।

मुर्गे का कोरमा और बकरे की बिरयानी का अरेंजमेंट करने में पैंसों की तंगी की वजह से लड़की पक्ष ने असमर्थता जता दी। इससे लड़क ी के परिजनों को गहरा सदमा लगा, आनन फानन में पंचायत बुलाई मगर सुलह नहीं हुई।

दहेज में 25 लाख मांगे न दिए तो शादी तोड़ी
लड़के को ‘फक्कड़’ बता कर शादी करने से इंकार कर दिया।  आरोप है कि शादी से कुछ ही दिन पहले लड़की वालों ने लड़के को  ‘फक्कड़’ बताया, उधर लड़की पक्ष का कहना है कि दहेज में लड़के वाले लग्जरी कार और 25 लाख की मांग अंतिम वक्त पर करने लगे थे, जिस कारण रिश्ता टूटा है।

लड़का पक्ष नया बस अड्डा का रहने वाला है, लड़की पक्ष दादरी का रहने वाला है। अप्रैल 2015 में शादी होनी थी। लड़के पक्ष का कहना है कि लड़की को नेग में एक लाख एक सौ इक्यावन रुपये और जेवरात दिए थे

 उधर लड़की पक्ष का कहना है कि लड़के वालों ने शादी से करीब 20 दिन पहले ही 25 लाख की नकदी, एक लग्जरी कार की डिमांड की। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उन्होंने खुद ही रिश्ता तोड़ा।


लड़के के पिता ने लड़की पक्ष से शादी में बारातियों की आवभगत के लिए मुर्गे का कोरमा और बकरे की बिरयानी का अरेंजमेंट करने को कहा। दूल्हों के लिए एक-एक महंगी मोटरसाइकिल दहेज में देने की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed