फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was no ambulance than woman given birth to child in pcr Van

एंबुलेंस नहीं आई, PCR वैन में महिला ने जन्मा बच्चा

Tue, 10 Nov 2015 01:45 PM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 01:45 PM IST
विज्ञापन
There was no ambulance than woman given birth to child in pcr Van

दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। पुलिसकर्मियों के सहयोग से महिला ने

विज्ञापन

पीसीआर वैन में बच्चे को जन्म दिया।

अस्पताल में भर्ती जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। खास बात ये है कि महिला अपने घर पर अकेली थी और एंबुलेंस कि लिए कॉल किया था।

एंबुलेंस से पहले पीसीआर वैन मौके पर पहुंच गई थी। महिला व उसका परिवार पुलिसकर्मियों की दुआ देता हुआ थक नहीं रहा है। हालांकि शायद ऐसा पहली बार देखने व सुनने को मिला है कि महिला को डिलीवरी पेन की कॉल पर पीसीआर वैन गई है।

एंबुलेंस नहीं पहुंची पहुंच गई पीसीआर कराया बच्चे का जन्म

There was no ambulance than woman given birth to child in pcr Van

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीसीआर वैन (इनोवा) जेबरा-68 छावला थाने इलाके में तैनात थी। पीसीआर वैन को सोमवार सुबह करीब 6:13 बजे पपरावट गांव, नजफगढ़ से सूचना मिली कि महिला को डिलीवरी पेन हो रहा है, जल्द ही एंबुलेंस भिजवाई जाए।


कॉल मिलते ही पीसीआर वैन जेबरा-68 को मौके पर भेजा गया। वैन पर सिपाही रविदत्त भारद्वाज, गनमैन दिलीप मीणा और नवीन तैनात थे।

जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पीसीआर वैन तके महिला अंतिम पत्नी ओमपाल (25) को उसकी बहन सीमा के साथ रावतुला राव अस्पताल ले जाने लगी। चालक जल्द पहुंचाने के लिए वैन को काफी तेजी से चलाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने पीसीआर वैन को रास्ते में रोक कराई डिलिवरी

There was no ambulance than woman given birth to child in pcr Van

रास्ते में महिला को तेज दर्द होने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीसीआर वैन को रास्ते में रोक दिया और महिला की डिलीवरी करवाई। एक पुलिसकर्मी ने अंतिम के हाथ पकड़े तो दूसरे ने महिला का पेट दबाया।


सीमा व इन पुलिसकर्मियों की मदद से महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला अंतिम को सात बजे रावतुला राव अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में भर्ती जच्चा व बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ है। सीमा ने ही 100 नंबर पर एंबुलेंस के लिए कॉल किया था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने एक इंसानियत की मिसाल पेश की है और अपना फर्ज निभाया। उन्हें उचित इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed