{"_id":"67e81d3733bace7db5028849","slug":"there-was-fierce-fight-between-two-parties-in-hapur-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मां और बेटा गंभीर रूप से घायल; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मां और बेटा गंभीर रूप से घायल; देखें वीडियो
Sat, 29 Mar 2025 09:48 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बाबूगढ़ (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 29 Mar 2025 09:48 PM IST
सार
हापुड़ जिले में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान मां व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर चले लाठी डंडों में मां व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पति की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि 26 मार्च की रात साढ़े आठ बजे वह काम करके घर लौट रहे थे। इसी बीच गांव के ही सुमित, शिवम, आकाश व छोटू ने उनके घर में जबरन घुस आए। इस दौरान आरोपियों ने उनकी पत्नी मुनेश व पुत्र सत्यप्रकाश को जमकर पीट दिया। इसमें उनकी पत्नी व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उनकी पत्नी व पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने उनकी पत्नी व पुत्र को गांव में न रहने की भी धमकी दी है। इसके बाद वह अपनी पत्नी व पुत्र को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी पत्नी व पुत्र का मेडिकल भी कराया था। उधर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर प्रहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर पर सुमित, शिवम, आकाश व छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।