फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was a long-standing rivalry, friendships made today panchayat

बरसों से चली आ रही थी दुश्मनी, आज पंचायत ने कराई दोस्ती

Wed, 15 Feb 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 15 Feb 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
There was a long-standing rivalry, friendships made today panchayat
पंचायत ने कराई सुलह - फोटो : अमर उजाला

गांव कांगरका में दो गुटों में लंबे समय से चली आ रहीं पुरानी रजिश का पंयायत के प्रयास से सुलह हो गया है। भविष्य में किसी पक्ष की और से झगड़ा करने पर पांच लाख का आर्थिक दंड लगाने की शर्त भी पंचायत द्वारा रखी गई है।

विज्ञापन


पंचायत में दोनों  पक्षों के सदस्य मौजूद थे। पंयायत के फैंसले का दोनों पक्षों ने स्वागत किया है।  इस पंचायत की अध्यक्षता हाजी जुमेखां द्वारा की गई। गांव कांगरका में दो गुटों में पिछले एक दशक से पुरानी रजिंश चली आ रहीं है।
विज्ञापन


दोनों गुटों में कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है। गत 10 फरवरी को भी दोनों गुटों के बीच जमकर अवैध हथियारों सहित लाठी ड़डों से एक दूसरे पक्ष पर हमला किया गया। जिसमे दोनों गुटों के करीबन आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जमी हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की शिकायात पर करीबन 64 लोगों के विरूद्व मामला दर्ज हुआ था

There was a long-standing rivalry, friendships made today panchayat
panchayat

दोनों पक्षों की शिकायात पर करीबन 64 लोगों के विरूद्व मामला दर्ज हुआ था। दोनों गुटों के मनमुटाव व  झगड़े को लेकर बिरादरी  के लोग काफी आहत थे। सोमवार को सारया व बडकिया बाईसी के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बनी रजिश की सुलह को लेकर गांव सिलखो पंचायत घर में एक पंचायत आयोजित की।

इस पंचायत में दोनों बाईसी के करीबन 300 गणमान्य लोगों सहित गांव कांगरका के दोनों पक्षों के जिमेदार सदस्य उपस्थित थे। जुहरा, जोरमल नंबरदार, दीनू  भूरेखां, चौधरी उसमान, अधिवक्ता रमजान चौधरी आदि मौजिज लोगों ने बताया की कांगरका गांव के दो गुटों में बनी पुरानी रजिंश को पंचायत के माध्यम से सुलह करा दी गई है।  

पंचायत के फैंसले को दोनों पक्षों ने मानते हुए भविष्य में मिल जुलकर  रहना का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया की किसी पक्ष की और भविष्य में लडाई झगड़ा किया गया तो उस पक्ष को 5 लाख का आर्थिक दंड भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर समा, कल्लू,  सोराब मास्टर, फत्ती, हनीफ, पूर्व सरपंच हन्नी, पूर्व सरपंच हसन,  रफीक,  हाजी सिरदार, मुबीन, नफीस, मगरूदीन आदि सैंकडो लोग  मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed