{"_id":"66fadb09a95d42e29f0d90ec","slug":"there-was-a-fight-between-two-parties-for-protesting-against-molestation-in-hapur-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: छेड़छाड़ का विरोध करना पर दबंगों ने की मारपीट, चार महिला समेत पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: छेड़छाड़ का विरोध करना पर दबंगों ने की मारपीट, चार महिला समेत पांच की हालत गंभीर
Mon, 30 Sep 2024 10:38 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:38 PM IST
सार
हापुड़ जिले में छेड़छाड़ का विरोध करना एक पक्ष को भारी पड़ गया। दबंगों ने मारपीट कर चार महिला समेत पांच को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव दहपा में छेड़छाड़ का विरोध करना एक पक्ष को भारी पड़ गया। दबंगों ने मारपीट कर चार महिला समेत पांच को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव को देखते पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान के बताया कि दहपा गांव में एक परिवार का आरोप है कि सोमवार की रात पड़ोसी दूसरे पक्ष के युवकों ने मकान की छत से युवतियों को देख अश्लील इशारे करते हुए छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दबंगो द्वारा पथराव भी किया गया, जिसमें चार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया। गांव के दो पक्षों में तनाव को देखते पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन