फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was a demand to include treatment through AYUSH method in Ayushman scheme

NAM Conclave: आयुष्मान योजना में शामिल हो आयुष पद्धति से उपचार, राष्ट्रीय आयुष मिशन कॉन्क्लेव में उठी मांग

Fri, 02 May 2025 01:31 PM IST
विजय पुंडीर राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 02 May 2025 01:31 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान योजना में एलोपैथी की तरह आयुष पद्धति से इलाज को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसमें दवाई, अस्पताल में भर्ती रहने सहित दूर दूसरे खर्चों का पूर्ण भुगतान होना चाहिए, जबकि अभी ऐसा नहीं होता।

विज्ञापन
There was a demand to include treatment through AYUSH method in Ayushman scheme
NAM Conclave 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बाद तेजी से बढ़े आयुष पद्धति से इलाज को आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग उठी है। लोनावाला के कैवल्यधाम में चल रहे राष्ट्रीय आयुष मिशन कांक्लेव 2025 में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित दूसरे राज्यों से आए मंत्रियों ने इन्हें आयुष्मान योजना में शामिल करने की मांग रखी।

विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान योजना में एलोपैथी की तरह आयुष पद्धति से इलाज को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसमें दवाई, अस्पताल में भर्ती रहने सहित दूर दूसरे खर्चों का पूर्ण भुगतान होना चाहिए, जबकि अभी ऐसा नहीं होता। कई मामलों में मरीजों को अपनी जेब से भुगतान करना पड़ता है। यदि एलोपैथी की तरह आयुष पद्धति के इलाज का भुगतान आयुष्मान योजना में होगा तो बड़ी संख्या में लोग आयुष पद्धति को अपना सकेंगे। 
विज्ञापन


दवाओं के इस्तेमाल पर रखें सतर्कता
डीजीएचएस प्रोफेसर डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि आयुष की दवाओं का भी रिएक्शन हो सकता है, इसके इस्तेमाल पर विशेष ध्यान रखना होगा। हमें देखना होगा की दवाओं की मात्रा, उसकी जरूरत यह सभी मरीजों की स्थिति के आधार पर तय हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तय हों औषधि पौधे के दाम 
औषधि पौधों की बिक्री के लिए उचित मूल्य (एमएसपी) तय होना चाहिए। ऐसा होने पर इन पौधों को उगने वाले किसानों को औषधि पौधों का उचित मूल्य मिल सकेगा। इससे देश में औषधि पौधों की उपलब्धता पड़ेगी साथ ही किसानों को अच्छे पैसे मिलने पर वह भी इन्हें उगाने के लिए आगे आएंगे। 


काशी को जरूरत है बड़े संस्थान की 
उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि काशी की पहचान पूरी दुनिया में है। यहां पर आयुष पद्धति से जुड़े कई प्रमुख महान हस्तियों का जन्म या निवास रहा है। इसकी महत्ता को देखते हुए यहां पर एक बड़े संस्थान की जरूरत है जो आयुष पद्धति को पूरी दुनिया में एक नई पहचान दे सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed