फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There is a world cup match in Delhi on sunday traffic will be affected from 12 noon to 12 midnight

ENG vs AFG: आज दिल्ली में मैच है, दोपहर 12 से रात 12 बचे तक प्रभावित रहेगा यातायात; जान लें वैकल्पिक रास्ते

Sun, 15 Oct 2023 01:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 15 Oct 2023 01:18 AM IST
सार

Delhi Traffice Advisory: यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों को अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
There is a world cup match in Delhi on sunday traffic will be affected from 12 noon to 12 midnight
दिल्ली में कई रास्ते रहेंगे बंद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को विश्व कप क्रिकेट मैच खेला जाएगा। लोगों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने स्टेडियम के पास के कुछ मार्गों को वाहन चालकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। 

विज्ञापन

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को मैच के दौरान वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक सड़कों पर किसी भी भारी वाहन और बसों को अनुमति नहीं होगी। भीड़भाड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को रविवार दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के पास के रास्तों से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिबंधित रास्ते
- राजघाट से जवाहर लाल नेहरु मार्ग
- कमला मार्केट से राजघाट तक जवाहर लाल नेहरु मार्ग
- तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड
- बहादुरशाह जफर मार्ग से रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट तक
विज्ञापन

स्टेडियम में प्रवेश
- गेट नंबर-1 से लेकर 7 स्टेडियम के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं। इनमें प्रवेश बहादुरशाह जफर मार्ग से होगा।
- गेट नंबर-8 से 15 स्टेडियम के पूर्वी हिस्से में स्थित हैं। इन गेटों पर प्रवेश आंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के बगल में जवाहर लाल नेहरु मार्ग से होगा। - गेट नंबर-16 से 18 स्टेडियम के पश्चिमी तरफ स्थित हैं। इन गेटों पर प्रवेश पेट्रोल पंप के पास बहादुरशाह जफर मार्ग से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed