{"_id":"5f7cf51e1538ea716a63f5a9","slug":"there-is-a-possibility-of-spoiling-delhi-s-air-from-burning-stubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली से दिल्ली की हवा खराब होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली से दिल्ली की हवा खराब होने की आशंका
Wed, 07 Oct 2020 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Oct 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
पराली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब, हरियाणा व दिल्ली से सटे अन्य क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी होने से आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा की गुणवता खराब होने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा में खेलों में पराली जलाई जा रही है। सफर के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में वायु गुणवता मध्यम स्तर की दर्ज की गई। लेकिन आने वाले समय में इसके खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यह बिगड़ना शरू हो जाएगी। बुधवार तक वायु गुणवता सूचकांक मध्यम स्तर का रहेगा। उसके बाद इसमें गिरावट होनी शुरू होगी। मंगलवार को दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवता सूचकांक (एक्यूआई) 152 दर्ज किया गया। इस तरह से यह मध्यम श्रेणी में आता है। सोमवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 179 दर्ज किया गया था। मालूम हो कि 0 से 50 केबीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 केबीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 केबीच खराब, 301 से 400 केबीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन
सफर का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के आसपास केक्षेत्रों में खेतों में पराली जलना शुरू हो गई है। हवा की दिशा प्रदूषकों को बढ़ाने के अनुकूल है। इस कारण से आने वाले दिनों में इन सबका असर होगा। इसके साथ ही दिल्ली में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। तापमान कम होने और हवा स्थित रहने से प्रदूषक तत्व फैलते और और हवा की गुणवता को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन